Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: गैस गोदाम का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 19/03/2026 05:47:01 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 19/03/2026 05:47:01 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा जिला पदाधिकारी ने गुरुवार को स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से राजश्री एचपी गैस गोदाम एवं कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

विस्तार

बिहार: नवादा जिला पदाधिकारी ने गुरुवार को स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से राजश्री एचपी गैस गोदाम एवं कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, सुरक्षा मानकों तथा वितरण प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालक को निर्देश दिया कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, गोदाम एवं कार्यालय परिसर में सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।


उन्होंने विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं—विशेषकर महिलाओं—पर ध्यान देने को कहा, जिनके परिवार के सदस्य (जैसे पति आदि) ड्यूटी के कारण बाहर रहते हैं, पुलिस या सशस्त्र बलों में तैनात हैं अथवा अन्य कारणों से स्वयं गैस लेने में असमर्थ हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध होम डिलीवरी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। अतः किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की आवश्यकता नहीं है।