Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Ram Kumar , बिहार  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 10/11/2026 10:49:51 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Ram Kumar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 10/11/2026 10:49:51 am
Share:

संक्षेप

बिहार: बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ नवादा के जिला अध्यक्ष दिनेश नाथ पासवान की  अध्यक्षता में संघ के द्वारा जिला में आए नये जिला शिक्षा पदाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया गया। संघ के द्वारा शिक्ष

विस्तार

बिहार: बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ नवादा के जिला अध्यक्ष दिनेश नाथ पासवान की  अध्यक्षता में संघ के द्वारा जिला में आए नये जिला शिक्षा पदाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया गया। संघ के द्वारा शिक्षकों की कुछ समस्याओं को रखा गया जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने हेतु एक परामर्श केंद्र बनाएंगे। जिससे सभी प्रखंडों से आगन्तुक सभी शिक्षकों को सहूलियत प्रदान होगी।

 उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण जल्द करने की बात कही। संघ की ओर से जिला सचिव अजय कुमार, जिला कार्यालय सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ0 योगेंद्र पासवान, वीरेंद्र वीर, मिथिलेश कुमार, देव कुमार, सुकेश कुमार, संतोष कुमार पासवान, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, रमन राय, पियूष कुमार, श्रवण कुमार, आदि शिक्षक मौजूद थे।