-
☰
No image found.
बिहार: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर नवादा में दो अहम बैठकें आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा आशुतोष कुमार झा के निर्देश के आलोक में दिनांक 09.05.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की सफलता हेतु
विस्तार
बिहार: नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा आशुतोष कुमार झा के निर्देश के आलोक में दिनांक 09.05.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की सफलता हेतु आज दिनांक 06.05.2026 को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा अरविन्द कुमार के प्रकोष्ठ में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों एवं प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बैठक में उपस्थित जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों एवं प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने प्रखंडों के ग्राम पंचायतों में लंबित ग्राम कचहरी के वादों को प्री-सिटिंग के माध्यम से उभय पक्षों को सुलह हेतु प्रेरित करें। ज्ञातव्य हो कि लोक अदालत में पूर्व बैठक के माध्यम से सुलहनीय वादों को उभय पक्षों की उपस्थिति के आधार पर सुलह का कार्य किया जा रहा है। साथ ही चिन्हित सूची में अंकित वादों के सुलह हेतु सार्थक प्रयास करें, ताकि दिनांक 09.05.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में ग्राम कचहरी में लंबित सुलहनीय योग्य आपराधिक वादों का अधिक से अधिक निष्पादन हो सके। साथ ही निर्देशित किया गया कि पंचायत से संबंधित अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करावें। इस मौके पर सचिव महोदय के अतिरिक्त जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नवादा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी क्रमशः नवादा, हिसुआ, नरहट, सिरदला, रजौली, अकबरपुर, मेसकौर, वारिसलीगंज, रोह, गोविन्दपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के पेशकार सुशील कुमार उपस्थित थे। (2) ट्रैफिक चालान के लंबित वादों के लिए हुई बैठक नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा आशुतोष कुमार झा के निर्देश के आलोक में दिनांक 09.05.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की सफलता हेतु आज दिनांक 06.05.2026 को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा अरविन्द कुमार के प्रकोष्ठ में जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादा, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), नवादा एवं एम०वी०आई०, नवादा के साथ बैठक की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नालसा के निर्देश पर इस बार के लोक अदालत में ट्रैफिक चालान मामलों का अधिक से अधिक निपटारा करावें। स मौके पर सचिव महोदय के अतिरिक्त जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), नवादा, एम०वी०आई०, नवादा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के पेशकार सुशील कुमार उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश: किसानों के लिए ऐप आधारित खाद वितरण व्यवस्था शुरू, SMS से मिलेगी जानकारी
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के सख्त निर्देश, CM हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करें अधिकारी
मध्य प्रदेश: पोरसा में जनगणना कार्य तेज, वार्ड 6 में 210 मकानों में से 160 का सर्वे पूरा
ओडिशा: 5 साल बाद भी अधूरा पुल, पहुंच मार्ग न बनने से ग्रामीण परेशान
छत्तीसगढ़: महासमुंद: स्वामी आत्मानंद स्कूल पटेवा का परीक्षा परिणाम घोषित, कई कक्षाओं में 100% रिजल्ट
राजस्थान: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 59 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
