-
☰
छत्तीसगढ़: ग्राम पंचायत टकसीवा में रोजगार दिवस के साथ आवास दिवस का आयोजन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
छत्तीसगढ़: बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत टकसीवा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रत्येक वंचित परिवार को पक्के आवास का लाभ दिलाने तथा आवास निर्माण का
विस्तार
छत्तीसगढ़: बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत टकसीवा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रत्येक वंचित परिवार को पक्के आवास का लाभ दिलाने तथा आवास निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से 7 फरवरी 2026 को रोजगार दिवस के साथ आवास दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमलता पदमाकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान आमजन को VB G-RAM-G एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही योजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं, पात्रता, लाभ एवं समयबद्ध निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। आवास दिवस मनाने के पीछे शासन की मंशा यह है कि प्रत्येक आवास हितग्राही की वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन कर उन्हें समय पर आवश्यक संसाधन, तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके, जिससे आवास निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सके। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों के आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा निर्माण में आ रही विभिन्न समस्याओं जैसे सामग्री की उपलब्धता, तकनीकी कठिनाइयों एवं मजदूरी से संबंधित मुद्दों का तत्काल समाधान किया गया। हितग्राहियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और योजना के दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पंचायत पदाधिकारी, ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बेरला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत से सहायक अभियंता, प्रोग्राम ऑफिसर, ब्लॉक समन्वयक, तकनीकी सहायक, आवास मित्र एवं रोजगार सहायक की सक्रिय सहभागिता रही।कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में आवास एवं रोजगार योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार