-
☰
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज ब्लॉक के कनिष्ठ लिपिक ने बीडीओ पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज विकासखंड में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक हरि माधव ने अपने ही विभाग के खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव पर मानसिक उत्पीड़न और मनमानी का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने थाना अ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज विकासखंड में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक हरि माधव ने अपने ही विभाग के खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव पर मानसिक उत्पीड़न और मनमानी का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने थाना अध्यक्ष नवाबगंज को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।प्रार्थना पत्र में हरि माधव ने बताया कि खंड विकास अधिकारी द्वारा उन्हें लगातार अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और कार्यालयीन कार्यों में बेवजह दबाव बनाया जाता है। उनका आरोप है कि विभागीय कार्यों के दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। हरि माधव ने यह भी आरोप लगाया कि विभाग में नियमों की अनदेखी कर कुछ कार्य कराए जा रहे है और विरोध करने पर उन्हें परेशान किया जाता है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।वहीं इस पूरे मामले में खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव से पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।इधर, पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर