-
☰
No image found.
हरियाणा: भाजपा ने महेंद्रगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति, संगठन मजबूत बनाने का मिला लक्ष्य
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: भाजपा महेंद्रगढ़ के जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से भाजपा के विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की है।
विस्तार
हरियाणा: भाजपा महेंद्रगढ़ के जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से भाजपा के विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रत्येक बूथ स्तर तक मजबूती से पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। नियुक्त किए गए प्रभारियों में किसान मोर्चा के लिए संदीप यादव, ओबीसी मोर्चा के लिए जेपी सैनी, युवा मोर्चा के लिए मनजीत यादव, एससी मोर्चा के लिए डॉ. राकेश कुमार तथा महिला मोर्चा के लिए सरोजबाला शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपने-अपने मोर्चों को और अधिक सशक्त बनाएंगे। डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी के कार्यों को गति देंगे और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर आमजन के बीच पहुंच बना रहा है। भाजपा का लक्ष्य ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ‘सभी का साथ, सभी का विकास, सभी का विश्वास’ के संकल्प को साकार करना है। जिलाध्यक्ष ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में प्रत्येक मोर्चे की ज़िला स्तर पर कार्यकारिणी बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसके पश्चात मंडल स्तर की बैठकों का आयोजन कर विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी। इन बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रत्येक बूथ तक पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने की दिशा में ठोस रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने सभी प्रभारियों से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक मजबूत करें। मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि जल्दी ही मंडल स्तर पर भी मोर्चे के प्रभारी नियुक्त किए जाएँगे और शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक बैठकें आयोजित की जाएंगी। आगामी अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम भी बूथ स्तर तक बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आयोजित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर करी आत्महत्या
गुजरात: 1360 टन वज़न वाला बुलेट ट्रेन गर्डर सिर्फ 3.5 घंटे में सफलतापूर्वक हुआ स्थापित
उत्तर प्रदेश: पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए चार बदमाश , दो घायल, चोरी का सामान बरामद
उत्तर प्रदेश: डीएम अविनाश सिंह का औचक निरीक्षण, सरकारी कार्यालय में लापरवाही पर फटकार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ जाने वाली छह गुमशुदा लड़कियां बस्ती से सुरक्षित की गई बरामद
मध्य प्रदेश: मेहुल जैन सीएसएस परीक्षा में टॉप 50 में हुए शामिल, बने सेक्शन ऑफिसर
