-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर करी आत्महत्या
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कायमगंज फर्रुखाबाद कायमगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ एक 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कायमगंज फर्रुखाबाद कायमगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ एक 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान अताईपुर निवासी *सोहेल (पुत्र अजीम)* के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक तनाव और आपसी विवाद बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोहेल गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन पहुँचा था। जैसे ही कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर आई, उसने अचानक पटरी पर छलांग लगा दी। हालांकि ट्रेन चालक ने युवक को देखते ही तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक सोहेल गंभीर रूप से घायल हो चुका था। मौके पर मौजूद जीआरपी चौकी प्रभारी बशीर अहमद और आरपीएफ हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोहेल की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का जमावड़ा लग गया। जब मृतक की पत्नी *असमा* वहां पहुँची, तो सोहेल के भाइयों (आमिर, खुशहाल, सैफी और यूसुफ) ने उसका कड़ा विरोध किया। भाइयों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। अस्पताल परिसर में तनाव बढ़ते देख वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। परिजनों ने बताया कि सोहेल जयपुर में दर्जी (टेलर) का काम करता था और ईद की छुट्टियों में घर आया था। पिछले पांच दिनों से वह अपनी ससुराल 'गढ़ी' में था और बुधवार शाम को ही वापस लौटा था। भाइयों के अनुसार * असमा अपने पति के साथ जयपुर जाने की जिद कर रही थी। दूसरी ओर मृतक की पत्नी असमा ने रोते हुए इन आरोपों को नकारा है। उसका कहना है कि उनके बीच कोई लड़ाई नहीं हुई थी। जीआरपी उपनिरीक्षक बशीर अहमद ने जानकारी दी कि अस्पताल प्रशासन से मेमो प्राप्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा की औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक
* इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी और विवाद हुआ।
* इसी मानसिक तनाव के कारण सोहेल ने आत्मघाती कदम उठाया।
उत्तर प्रदेश: सर्जन ब्लैकमेलिंग मामला गरमाया, AIMM ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: टॉवर पर चढ़ी युवती, फायर टीम ने सुरक्षित बचाया
राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
