Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए चार बदमाश , दो घायल, चोरी का सामान बरामद
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/04/2026 05:39:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/04/2026 05:39:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना सूरजपुर पुलिस टीम द्वारा मोजर वियर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर चैकिंग की जा रही थी, कि तभी 02 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट पर 04 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना सूरजपुर पुलिस टीम द्वारा मोजर वियर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर चैकिंग की जा रही थी, कि तभी 02 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट पर 04 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो दोनों मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा बिना रुके अपनी मोटरसाइकिल को तेज मोड़कर रेलवे लाइन के किनारे किनारे जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा जब मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया तो हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, बदमाशों द्वारा अपने आपकों घिरता देख पेड़ व झाड़ियों की आड़ लेते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया तो आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 02 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

 

घायल बदमाशों की पहचान 1. मुकेश उर्फ मुक्के पुत्र स्व0 रामनरेश मण्डल निवासी ग्राम टोला ननकार, थाना पताही, मोतीहारी (बिहार) वर्तमान पता ग्राम चौगानपुर, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर उम्र लगभग 32 वर्ष 2. आकाश पुत्र सूरजमल उर्फ सूरज निवासी ग्राम चीती, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता ग्राम बडपुरा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 29 वर्ष के रूप में हुई है।  इनके अन्य 02 साथी/बदमाश को पुलिस काँम्बिग के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान क्रमशः 1. देवेन्द्र शर्मा उर्फ देवन शर्मा उर्फ देबू शर्मा पुत्र उमेश शर्मा निवासी ग्राम बकवा, थाना भेझा, मधुबनी (बिहार) वर्तमान पता ग्राम तिलपता, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 40 वर्ष 2. सतपाल पुत्र रामलाल निवासी ग्राम सूरजपुर, थाना चण्डोस, अलीगढ़ वर्तमान पता कठैहरा रोड कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है।

 

अभियुक्तगण थाना सूरजपुर पर पंजीकृत अभियोगो में वाँछित चल रहे थे, चारों अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 तमंचा मय 01-01 खोखा कारतूस, व 01-01 जिंदा कारतूस व अभियुक्त मुकेश व आकाश के कब्जे से 01 ड्रिल मशीन एवं 02 ड्रिल रॉड बरामद किए गए है। अभियुक्त देवेन्द्र शर्मा उर्फ देवन शर्मा व अभियुक्त सतपाल की निशानदेही से थाना सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम तिलपता में हुई चोरी (संबंधित मु0अ0सं0-169/2026 धारा 305ए/317(2) बीएनएस) का सामान 01 फ्रिज, 01 एलईडी टीवी, 01 बैटरी एवं 01 इन्वर्टर तथा ग्राम देवला में हुई चोरी (संबंधित मु0अ0सं0-83/2026 धारा 305E/317(2) बीएनएस) का सामान  01 कुकर, 05 प्लेट, 02 भगौने बरामद किए गए है। अभियुक्तों के कब्जे से 02 मोटरसाइकिल बिना नंबर नंबर प्लेट भी बरामद की गई हैं, जिनके संबंध में जानकारी की जा रही है। घायल अभियुक्त 1. मुकेश उर्फ मुक्के 2. आकाश को उपचार हेतु अस्पताल में भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।