-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों के उत्थान और डिजिटल मार्केटिंग पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ योगी आदित्यनाथ ने आज हथकरघा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रदेश के बुनकरों के उत्थान को लेकर अहम निर्देश जारी किए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ योगी आदित्यनाथ ने आज हथकरघा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रदेश के बुनकरों के उत्थान को लेकर अहम निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बुनकरों की आय बढ़ाना, उनका सम्मान सुनिश्चित करना और उनकी आजीविका को स्थिर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लगभग 2 लाख बुनकर राज्य की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त कड़ी भी। ऐसे में उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना और उन्हें आधुनिक संसाधनों से जोड़ना बेहद जरूरी है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुनकरों को तकनीक, डिजाइन, पैकेजिंग और बाजार तक पहुंच एकीकृत ढांचे में उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने बुनकरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स से जोड़ने पर विशेष जोर दिया, ताकि उनके उत्पाद देश-विदेश के बाजारों तक पहुंच सकें। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा से संचालित पावरलूम को बढ़ावा देने की बात कही, जिससे उत्पादन लागत कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।
उत्तर प्रदेश: सर्जन ब्लैकमेलिंग मामला गरमाया, AIMM ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: टॉवर पर चढ़ी युवती, फायर टीम ने सुरक्षित बचाया
राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
