-
☰
No image found.
झारखण्ड: भाजपा की हुई संगठनात्मक बैठक, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुआ मंथन
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: बंगाल चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करने के बाद उत्साहित बंगाल के चुनाव प्रभारी और भाजपाओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य माननीय देवनारायण प्रजापति के आवासीय कार्यालय होसिर पुर्बी में बोकारो जिला के महामंत्री संजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में अपराह्न 4:00 बजे सारम मंडल का संगठना त्मक बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
झारखण्ड: बंगाल चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करने के बाद उत्साहित बंगाल के चुनाव प्रभारी और भाजपाओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य माननीय देवनारायण प्रजापति के आवासीय कार्यालय होसिर पुर्बी में बोकारो जिला के महामंत्री संजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में अपराह्न 4:00 बजे सारम मंडल का संगठना त्मक बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक आरंभ होने से पूर्व माननीय देवनारायण प्रजापति ने महामंत्री संजय कुमार सिंन्हा बोकारो जिला को भगवा वस्त्र देखकर स्वागत किए। बैठक के अध्यक्षता सारम मंडल की अध्यक्षा उषा चौहान और बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शिव शंकर दुबे ने किए। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में व्याप्त विकट समस्याओं से अवगत कराया। अंचल कार्यालय गोमियामें भूमि की दाखिल खारिज करने में रिश्वत का मामला, डीएमएफटी फंड उपलब्ध होने के बावजूद भी क्षेत्र में गुणवत्ता युक्त पानी सप्लाई ना हो पाना, ओएनजीसी लिमिटेड का सी एस आर फंड का उचित उपयोग न होना, क्षेत्र में कोयला खनन तस्करी पर अंकुश लगाना व अन्य समस्याओं पर गहन विचार विमर्श कार्यकर्ताओं के साथ किया गया। झारखंड सरकार भ्रष्टाचार और अवैध कोयला खनन तस्करी को रोकने में नाकामयाब हो रही है। बैठक के अंत में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री धनेश्वर राम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, श्री मनोज कुमार डे, कमलेश प्रसाद, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री जितेंद्र त्रिपाठी, श्री भरत सिंह, व सभीसम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: नियमों की धज्जियां उड़ाती दिखी गाड़ियां, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
राजस्थान: तस्करों की मदद से बना करोड़पति हेड कांस्टेबल, संपत्ति की जांच शुरू
उत्तर प्रदेश: चेकिंग के दौरान दो युवक अवैध हथियारों समेत हुए गिरफ्तार
उत्तराखंड: मेला अस्पताल हरिद्वार में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: उच्च शिक्षा विस्तार के बीच उर्दू की अनदेखी पर हुआ विवाद
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के निर्देश पर खनिज माफियाओं पर पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
