Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अवैध हथियारों के साथ युवक हुआ गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे हुए बरामद
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश,मोहम्मद अनस  Published by: , उत्तर प्रदेश,मोहम्मद अनस  Edited By: Namita Chauhan, Date: 08/05/2026 12:29:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश,मोहम्मद अनस
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 08/05/2026 12:29:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, मेरठ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा दौराने गश्त एवं चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थी, तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति बिजली बम्बा बाईपास पर अवैध पिस्टल व तमंचे लेकर किसी व्यक्ति को बेचने के उद्देश्य से जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, मेरठ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा दौराने गश्त एवं चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थी, तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति बिजली बम्बा बाईपास पर अवैध पिस्टल व तमंचे लेकर किसी व्यक्ति को बेचने के उद्देश्य से जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए नूर नगर कट से पहले कूड़ा गोदाम के पास घेराबंदी कर एक अभियुक्त शाहिद उर्फ भूरा पुत्र यूसुफ उर्फ सूफे निवासी रशीदनगर थाना ब्रहमपुरी, मेरठ को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल एवं 03 अवैध तमंचा व 07 अवैध कारतूस तथा 3000/- रुपये नगदी बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि बरामद अवैध शस्त्र व कारतूस उसने शफीक उर्फ तांत्रिक हाफिज पुत्र अनवर अहमद निवासी आबिद के धर्मकांटे के सामने, चमन कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ से लिये थे तथा वह इन्हें आगे बेचने जा रहा था। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना ब्रहमपुरी पर मु0अ0सं0- 188/2026 धारा- 3/25/25(8) आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अवैध शस्त्र तस्करी नेटवर्क के Forward एवं Backward Linkages की जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगायी गयी है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।