Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रॉपर्टी विवाद बना मौत की वजह, तालाब किनारे मिला बच्चे का शव

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 08/05/2026 04:49:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Narender ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 08/05/2026 04:49:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र के एक तालाब के पास बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चे की मौत के पीछे प्रॉपर्टी विवाद को वजह माना जा रहा है। मृतक बच्चे के पिता पर ही अपने बेटे की हत्या कराने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि परिवार को झूठे मामले में फंसाने और संपत्ति विवाद में बढ़त हासिल करने की साजिश के तहत आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलने पर थाना कासना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार में लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला थाना कासना क्षेत्र, ग्रेटर नोएडा का है।