Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रॉपर्टी विवाद में विवाहिता की हुई मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 08/05/2026 04:52:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Narender ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 08/05/2026 04:52:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित घोड़ी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित घोड़ी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मोनिका नागर के रूप में हुई है, जिसकी करीब तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज हुई थी। परिजनों का आरोप है कि मोनिका की जलाकर हत्या की गई है। मृतका की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के लालच में उनकी बेटी को पहले प्रेम जाल में फंसाया गया और बाद में साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही मोनिका को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। वहीं, घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।