Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नियमों की धज्जियां उड़ाती दिखी गाड़ियां, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pushpender Singh Negi , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 08/05/2026 04:47:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pushpender Singh Negi ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 08/05/2026 04:47:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नॉएडा बनता जा रहा है अपराधियों का पनाहगाह।  

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नॉएडा बनता जा रहा है अपराधियों का पनाहगाह।  बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां काले शीशें , नियमों और कानून की उड़ा रही हैं धज्जियां। कौन दे रहा हैं इनको संरक्षण ? क्यों नहीं हैं इनको चालान या फिर गाड़ी जब्त होने का डर ? क्या सिर्फ नियम और कानून आम आदमी के लिए होतें है सख्त ? मदद गुरु फ़ाउंडेशन संस्था एक सामाजिक एवं राष्ट्रहित में कार्यरत संगठन है, जो समाज कल्याण, जन जागरूकता एवं देशहित से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रिय रहती है। मदद गुरु संस्था समय-समय पर शासन और प्रशासन की मदद हेतु ऐसे मामलों में आगे आती रहती है। एक जिम्मेदार नागरिक संगठन होने के नाते संस्था पुलिस एवं प्रशासन की सहायता के उद्देश्य से, समय-समय पर सहयोग के रूप में कार्य करते रहते हैं। 

पंडित आयुष ग़ौड जी ,संस्थापक मदद गुरु फ़ाउंडेशन से हुई बातचीत में हमें ज्ञात हुआ की इनके संस्था के वॉलंटियर्स द्वारा पिछले 1 से 1.5 महीने में ऐसे लगभग 100 से अधिक वाहनों की तस्वीरें एकत्र की गई हैं जो बिना नंबर प्लेट के सार्वजनिक सड़कों पर संचालित हो रहे हैं।  इसके साथ ही, अनेक वाहन ब्लैक फिल्म/सन फिल्म लगाकर नियम विरुद्ध रूप से संचालित किए जा रहे हैं, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन है। यदि इन वाहनों द्वारा कोई दुर्घटना या आपराधिक घटना करी जाती है, तो बिना पहचान के वाहनों के कारण दोषियों की पहचान एवं गिरफ्तारी में पुलिस प्रशासन को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। यह स्थिति कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण है। यह न केवल मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है, बल्कि जनसुरक्षा की दृष्टि से भी गंभीर चिंता का विषय है। ज़्यादातर इन वाहनों में आगे तो नंबर प्लेट लगी है लेकिन जानबूझकर पीछे की नंबर प्लेट हटा दी गई है ताकि इन असामाजिक तत्वों द्वारा ग़लत कार्य करने पर पुलिस और प्रशासन इन्हें आसानी से चिन्हित न कर पाए। 

मदद गुरु फ़ाउंडेशन संस्था एक सामाजिक एवं राष्ट्रहित में कार्यरत संगठन है, जो समाज कल्याण, जन जागरूकता एवं देशहित से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रिय रहती है। इस उदेशय से इस संस्था द्वारा पुलिस कमिश्नर महोदय, गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट को एक पत्र द्वारा अवगत कराया गया ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई हो सके और सुरक्षित उत्तर प्रदेश में कोई असामाजिक घटना न होने पाए। क्यों की ये अक्सर देखा जाता है की देश में माहौल बिगाड़ने हेतु अक्सर अपराधी इसी प्रकार से वाहनों का गलत उपयोग करते हैं।