-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पथरिया क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में अवैध खनन के आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
- Photo by :
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दमोह जिले की तहसील पथरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीजोग खैजरा के पास प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य को लेकर अवैध खनन के गंभीर आरोप सामने आए हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दमोह जिले की तहसील पथरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीजोग खैजरा के पास प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य को लेकर अवैध खनन के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरी मार्ग की ओर बनाई जा रही सड़क के लिए पिछले कई दिनों से नियमों की अनदेखी करते हुए मिट्टी और मुरम की खुदाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते लगभग पांच से छह दिनों से लगातार जेसीबी और बॉबकैट मशीनों के माध्यम से खुदाई का कार्य चल रहा है। आरोप है कि यह खनन बिना वैध अनुमति के किया जा रहा है और रात के समय भी मशीनें चलाकर तेजी से कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के नाम पर आसपास की भूमि से अवैध रूप से खनिज निकाला जा रहा है, जिससे पर्यावरण और सरकारी राजस्व दोनों को नुकसान पहुंच रहा है। मामले की शिकायत खनिज विभाग को भी दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार खनिज अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन तो दिया, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी मौके पर पहुंचकर न तो जांच की गई और न ही पंचनामा तैयार किया गया। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही या मिलीभगत के कारण अवैध खनन का काम खुलेआम जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में बड़े स्तर पर पर्यावरणीय नुकसान हो सकता है।
उत्तर प्रदेश: होटल ताज में नाबालिग संग युवक पकड़ा गया, हंगामे के बाद पुलिस हिरासत में
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद का समाधान नहीं, फिर खाली लौटी प्रशासनिक टीम
उत्तर प्रदेश: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस व दुष्कर्म मामलों के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 295 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
बिहार: रवि प्रकाश ने नवादा में किसान पंजीकरण शिविर व मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण
