Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सनावद में 2.06 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tirupati Pandey , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/10/2026 05:22:29 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Tirupati Pandey ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/10/2026 05:22:29 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार अवैध मादक पदार्थ एवं नशे पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतमय में  थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के निर्देशन में थाना सनावद की पुलिस टीम के द्वारा कस्बा स

विस्तार

मध्य प्रदेश: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार अवैध मादक पदार्थ एवं नशे पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतमय में  थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के निर्देशन में थाना सनावद की पुलिस टीम के द्वारा कस्बा सनावद एवं आसपास के क्षेत्रों में लॉज, ढाबों की चेकिंग और वाहन चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान न्यू इंदौर-इच्छापुर खंडवा रोड स्थित प्रतीक्षालय के पास वाहन चेकिंग के दौरान बड़वाह की ओर से आ रही एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल वापस मोड़ने का प्रयास करने लगे, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने से पुलिस टीम के द्वारा तत्काल दोनों को घेराबंदी कर रोका । रोके गए दोनों व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम सुनील निवासी तवड़ीपुरा, सनावद एवं दुसरे ने अपना नाम अरुण निवासी सब्जी मंडी के पास सनावद का होना बताया । 

पुलिस टीम के द्वारा उससे भागने का कारण पूछने पर उसने पुलिस टीम को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया । पुलिस टीम के द्वारा सुनील एवं अरुण की तलाशी लेने पर उनके पास से प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में भुरे रंग का पावडर मिला जिसके संबंध में दोनों संदेहीयों से पूछने पर उन्होंने उक्त पाउडर ब्राउन शुगर होना बताया । पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी सुनील निवासी तवड़ीपुरा सनावद एवं अरुण निवासी सब्जी मंडी के पास सनावद  के कब्जे से 20.060 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती लगभग 2,06,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों  के विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 443/26 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है । 
पुलिस के द्वारा आरोपी अरुण एवं सुनील से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी के नेटवर्क एवं सप्लायर के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है । 

जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी ।  उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह  मुकेश इजारदार के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि. धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनि.सुरेन्द्र पवार, उनि. करणसिंह डावर, सउनि संदीप कुशवाह, सउनि राजेश दिनकर, प्र.आर. 940 रविन्द्र चौहान, प्र.आर. 746 राजेश जायसवाल, प्र.आर. 559 विनोद गौड़, आर. 850 राजीव, 103 कृष्णा, आर 374 कुंदन पाटीदार, आर.87 योगेश शर्मा एवं थाना सनावद के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।