Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: कलेक्टर के आदेश बेअसर, भूसे से भरे वाहन धड़ल्ले से सीमा पार कर रहे—प्रशासन पर उठे सवाल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 13/04/2026 06:01:14 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Khwaja Hussain ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/04/2026 06:01:14 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जिले में प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम अवहेलना देखने को मिल रही है। श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय द्वारा राज्य से बाहर भूसे के परिवहन पर रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आदेश का पालन कराने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: जिले में प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम अवहेलना देखने को मिल रही है। श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय द्वारा राज्य से बाहर भूसे के परिवहन पर रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आदेश का पालन कराने में नाकाम साबित हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भूसा भरकर बिना किसी रोक-टोक के दूसरे राज्यों की ओर रवाना हो रही हैं। 

हैरानी की बात यह है कि परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद यह सिलसिला लगातार जारी है। जनता में इस लापरवाही को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन के आदेशों का ही पालन नहीं होगाhb, तो कानून व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।