Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज में आपत्तिजनक तस्वीरें मिलने का मामला, युवक के खिलाफ FIR दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 13/04/2026 04:20:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/04/2026 04:20:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है थाना मीरगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है थाना मीरगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी गांव में आशा कार्यकत्री हैं। पति के अनुसार, सुबह जब वह टहलने निकले, तो उन्हें रास्ते में अपनी पत्नी और गांव के मोहम्मद जीशान की 200 से अधिक आपत्तिजनक तस्वीरें पड़ी मिलीं पीड़ित का आरोप है। 

कि जब उन्होंने इस मामले में मोहम्मद जीशान से बात की, तो उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई
पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जीशान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, इंस्पेक्टर मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि पति की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तस्वीरों की सत्यता और उनके स्रोत की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।