Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू महासंघ का स्थापना दिवस संपन्न, संगठन विस्तार और एकता पर जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pushpender Singh Negi , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 13/04/2026 11:25:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pushpender Singh Negi ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/04/2026 11:25:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री संतोष मिश्रा जी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में विश्व हिन्दू महासंघ का स्थापना दिवस कार्यक्रम संगठनात्मक गरिमा और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री संतोष मिश्रा जी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में विश्व हिन्दू महासंघ का स्थापना दिवस कार्यक्रम संगठनात्मक गरिमा और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूत के नेतृत्व में सम्पन हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करे और समाज में एकता का संदेश पहुंचाए। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, जिसकी नींव भारत के प्रथम अध्यक्ष, ब्रह्मलीन संत अवैद्यनाथ जी महाराज ने रखी थी। उनके द्वारा स्थापित मूल सिद्धांत आज भी संगठन की कार्यप्रणाली का आधार हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।


कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि गौरक्ष पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके कार्यों और नेतृत्व से संगठन के कार्यकर्ताओं को निरंतर दिशा और ऊर्जा मिल रही है। इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों में चल रहे संगठनात्मक विस्तार, जनजागरण अभियान और सामाजिक समन्वय के प्रयासों की समीक्षा भी की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन देशभर में अपनी इकाइयों को सशक्त करने और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, विस्तार देने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। यह आयोजन संगठन की एकजुटता, सक्रियता और भविष्य की दिशा को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है।

Related News

मध्य प्रदेश: ह्वेनसांग जयंती पर मिशन महाराजा बलि सेना ने दी श्रद्धांजलि, बौद्ध दर्शन के प्रचार को बताया प्रेरणा स्रोत

राजस्थान: राहेड़ा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह धूमधाम से हुआ सम्पन्न

ओडिशा: हाडपदा गांव में फुलदोल मेला महोत्सव धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट 28–29 अप्रैल को संभावित, तैयारी अभी भी अंतिम चरण में

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मंगई नदी पुल का भव्य उद्घाटन, जनसमूह की भारी मौजूदगी में अपना पुल’ का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की भगवा यात्रा निकली, महानगर राममय व भगवामय हुआ


Featured News