Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मजहबी दीवारें टूटीं मुस्कान–कुनाल ने वैदिक रीति से रचाई शादी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 13/04/2026 10:44:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/04/2026 10:44:36 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: समाजिक बंधनों और धार्मिक सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए बिजनौर की मुस्कान खान और बरेली के कुनाल ने अपने प्रेम को एक नई पहचान दे दी। अलग-अलग मजहब से आने वाले इस जोड़े ने तमाम विरोधों के बावजूद एक-दूसरे का साथ निभाने का निर्णय लिया और वैवाहिक बंधन में बंध गए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: समाजिक बंधनों और धार्मिक सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए बिजनौर की मुस्कान खान और बरेली के कुनाल ने अपने प्रेम को एक नई पहचान दे दी। अलग-अलग मजहब से आने वाले इस जोड़े ने तमाम विरोधों के बावजूद एक-दूसरे का साथ निभाने का निर्णय लिया और वैवाहिक बंधन में बंध गए। बिजनौर के नजीबाबाद की निवासी मुस्कान खान ने अपने प्रेमी कुनाल के साथ जीवन बिताने के लिए परिवार की असहमति के बावजूद बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म को अपनाते हुए अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता दिलाई। मुस्कान का कहना है कि उनका रुझान पहले से ही राधा-कृष्ण की भक्ति की ओर था, जो समय के साथ और गहरा होता गया।

अगस्त्य मुनि आश्रम में वैदिक रीति से संपन्न हुआ विवाह बरेली स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में दोनों का विवाह वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। आश्रम के आचार्य पंडित के.के. शंखधार ने विधिवत शुद्धिकरण संस्कार के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर दोनों का विवाह कराया। सात फेरों के साथ दोनों ने जीवनभर साथ निभाने की प्रतिज्ञा ली। मुस्कान ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय उन्होंने पूरी तरह अपनी स्वेच्छा से लिया है। उन्होंने कहा कि अब उनकी आस्था सनातन परंपराओं में है और वह अपने पति कुनाल के साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी। विवाह के बाद दोनों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। 


पंडित शंखधार फिर बने चर्चा का विषय इस विवाह के बाद आचार्य पंडित के.के. शंखधार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि वह पूर्व में भी कई अंतरधार्मिक विवाह संपन्न करा चुके हैं और अब तक बड़ी संख्या में ऐसे विवाहों में भूमिका निभा चुके हैं
मुस्कान और कुनाल की यह कहानी एक बार फिर यह संदेश देती है कि जब इरादे दृढ़ हों, तो सामाजिक और धार्मिक बाधाएं भी रास्ता नहीं रोक पातीं। यह विवाह प्रेम, विश्वास और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की मिसाल बनकर सामने आया है। 
 

Related News

मध्य प्रदेश: ह्वेनसांग जयंती पर मिशन महाराजा बलि सेना ने दी श्रद्धांजलि, बौद्ध दर्शन के प्रचार को बताया प्रेरणा स्रोत

राजस्थान: राहेड़ा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह धूमधाम से हुआ सम्पन्न

ओडिशा: हाडपदा गांव में फुलदोल मेला महोत्सव धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट 28–29 अप्रैल को संभावित, तैयारी अभी भी अंतिम चरण में

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मंगई नदी पुल का भव्य उद्घाटन, जनसमूह की भारी मौजूदगी में अपना पुल’ का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की भगवा यात्रा निकली, महानगर राममय व भगवामय हुआ


Featured News