Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: डेरोली जाट से सिहमा सड़क निर्माण का शुभारंभ, विधायक कंवर सिंह यादव ने किया उद्घाटन

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 13/04/2026 12:40:56 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/04/2026 12:40:56 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: रविवार को विधायक कंवर सिंह यादव ने डेरोली जाट से सिहमा सड़क निर्माण का नारियल फोड़कर और लडडू खिलाकर उद्घाटन किया गया।ग्रामीणों ने विधायककंवर सिंह यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।सड़क का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड महेंद्रगढ़ द्वारा करवाया जाएगा।

विस्तार

हरियाणा: रविवार को विधायक कंवर सिंह यादव ने डेरोली जाट से सिहमा सड़क निर्माण का नारियल फोड़कर और लडडू खिलाकर उद्घाटन किया गया।ग्रामीणों ने विधायककंवर सिंह यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।सड़क का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड महेंद्रगढ़ द्वारा करवाया जाएगा। महेन्द्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि डेरोली जाट से सिहमा की दूरी 2 किलोमीटर है।सड़क निर्माण में 98 लाख रुपये की लागत से 12 फुट सड़क का निर्माण होगा। महेन्द्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास करना है।महेंद्रगढ़ विधानसभा में चौमुखी विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है।ताकि हर गांव और शहर को समान रूप से सुविधाएं मिल सकें।हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। पूरे हरियाणा में सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेज गति से काम हो रहा है, जिसका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी विकास कार्यों को गति दी जा रही है 

और आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर और बेहतर होगी। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में अब कम समय लगेगा। आमजन के लिए भी यह सड़क रोजमर्रा के कार्यों में बड़ी राहत साबित होगी। डेरोली जाट से सिहमा तक बनने वाली यह सड़क ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।जिससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। इस मौके पर मार्केटिंग बोर्ड जेई दाताराम,सरपंच प्रतिनिधि रणवीर,धूपसिंह,रणसिंह प्रजापत, धर्मवीर, बाबूलाल प्रजापत करण सिंह,नरेंद्र,बलवंत, कर्मवीर फौजी, चौधरी जय सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Related News

मध्य प्रदेश: ह्वेनसांग जयंती पर मिशन महाराजा बलि सेना ने दी श्रद्धांजलि, बौद्ध दर्शन के प्रचार को बताया प्रेरणा स्रोत

राजस्थान: राहेड़ा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह धूमधाम से हुआ सम्पन्न

ओडिशा: हाडपदा गांव में फुलदोल मेला महोत्सव धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट 28–29 अप्रैल को संभावित, तैयारी अभी भी अंतिम चरण में

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मंगई नदी पुल का भव्य उद्घाटन, जनसमूह की भारी मौजूदगी में अपना पुल’ का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की भगवा यात्रा निकली, महानगर राममय व भगवामय हुआ


Featured News