Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: थांदला में हज ट्रेनिंग प्रोग्राम हुआ आयोजित, 54 हाजियों ने ली जरूरी जानकारी 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Riyaz Mohammad Khan , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 13/04/2026 10:41:26 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/04/2026 10:41:26 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिला झाबुआ के हज पर जाने वाले जायरीनों की बेहतर तैयारी के लिए थांदला में एक अहम हज ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में जिले के 54 हाजी (पुरुष एवं महिला) शामिल हुए और हज के अरकान व जरूरी मसाइल की जानकारी हासिल की।

विस्तार

राजस्थान: जिला झाबुआ के हज पर जाने वाले जायरीनों की बेहतर तैयारी के लिए थांदला में एक अहम हज ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में जिले के 54 हाजी (पुरुष एवं महिला) शामिल हुए और हज के अरकान व जरूरी मसाइल की जानकारी हासिल की। इस ट्रेनिंग में ट्रेनर हाजी जुनेद खान और हाजी शाहिद खान (मास्टर हज ट्रेनर, मध्यप्रदेश हज कमेटी भोपाल) ने हाजियों को हज के तमाम अरकान, एहराम, तवाफ, सई और सफर के जरूरी इंतजामात के बारे में विस्तार से बताया। वहीं हज इंस्पेक्टर हाजी सिद्दीक़ खान ने हाजियों को सफर के दौरान जरूरी हिदायतें दीं और अनुशासन का पालन करने पर जोर दिया।

इस प्रोग्राम की सदारत हाजी अब्दुल समद खान (जिला अध्यक्ष, हज वेलफेयर सोसायटी झाबुआ) ने की। उन्होंने अपने संबोधन में हाजियों को सब्र, तवक्कुल और अच्छे अखलाक के साथ हज अदा करने की नसीहत दी। प्रोग्राम के खास मेहमान जनाब हसमतुल्लाह खान (सदर मुस्लिम पंच, थांदला) रहे, जिन्होंने हाजियों को दुआओं के साथ रुख्सत होने और इस मुबारक सफर की अहमियत पर रोशनी डाली। इस मौके पर कमेटी के सक्रिय सदस्यों हाजी सईद खान, हाजी तसदिक़ खान, रूहुल्लाह खान, हसन निज़ामी, जेद खान, फहीम खान और जकाउल्लाह खान की भी विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सभी हाजियों के लिए दुआ की गई कि अल्लाह तआला उनका हज कबूल फरमाए और उन्हें कामयाब सफर अता करे।

Related News

मध्य प्रदेश: ह्वेनसांग जयंती पर मिशन महाराजा बलि सेना ने दी श्रद्धांजलि, बौद्ध दर्शन के प्रचार को बताया प्रेरणा स्रोत

राजस्थान: राहेड़ा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह धूमधाम से हुआ सम्पन्न

ओडिशा: हाडपदा गांव में फुलदोल मेला महोत्सव धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट 28–29 अप्रैल को संभावित, तैयारी अभी भी अंतिम चरण में

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मंगई नदी पुल का भव्य उद्घाटन, जनसमूह की भारी मौजूदगी में अपना पुल’ का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की भगवा यात्रा निकली, महानगर राममय व भगवामय हुआ


Featured News