Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट 28–29 अप्रैल को संभावित, तैयारी अभी भी अंतिम चरण में

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 13/04/2026 01:48:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/04/2026 01:48:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा- 2026 का परिणाम 28 या 29 अप्रैल को घोषित किया जा सकता है. परिषद में परिणाम जारी करने की तैयारियां तेज कर दी हैं.

विस्तार

उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा- 2026 का परिणाम 28 या 29 अप्रैल को घोषित किया जा सकता है. परिषद में परिणाम जारी करने की तैयारियां तेज कर दी हैं. परिषद के स्तर पर परीक्षार्थियों के आंतरिक अंक अपलोड कर दिए गए हैं. वहीं, जिन छात्रों की प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल) की परीक्षाएं छूट गई थीं, उन्हें भी संपन्न करा लिया गया है. हाल ही में ऑनलाइन डाटा परीक्षण के दौरान यह सामने आया कि 652 प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्रों पर वाह्य परीक्षकों द्वारा अंक अपलोड किए जाने के बावजूद आंतरिक परीक्षकों ने विद्यालय लॉगिन से अंक अपलोड नहीं किए। इससे करीब 34637 परीक्षार्थियों का परिणाम प्रभावित होने की आशंका थी। 

इस स्थिति को देखते हुए परिषद ने 6 व 7 अप्रैल को वेबसाइट फिर से सक्रिय कर आंतरिक अंको को अपलोड करने का मौका दिया, जिससे छात्रों को राहत मिली। इंटरमीडिएट की शेष प्रयोगात्मक परीक्षाएं 9 व 10 अप्रैल को आयोजित होनी थीं, जो लगभग पूरी हो चुकी हैं। यह परीक्षाएं छात्रों के अपने विद्यालय में संपन्न कराई गई. छूते हुए छात्रों की परीक्षा डीआईओएस व क्षेत्रीय कार्यालयों की देखरेख में जिला मुख्यालय पर कराई गई. वर्ष 2025 में यूपी बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित हुआ था।  इस बार मूल्यांकन में तीन दिन की देरी के चलते परिणाम तीन-चार दिन बाद आने की संभावना जताई जा रही है. परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा। 

Related News

उत्तर प्रदेश: लोहे की रॉड, फावड़ा और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई, मामला पूर्व नियोजित हमले का आरोप

उत्तर प्रदेश: उन्नाव के सफीपुर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया प्रेरित

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ संपन्न, पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना गया

मध्य प्रदेश: भूतखेड़ी में ‘गांव बस्ती चलो’ अभियान संपन्न, सांसद ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, मौके पर हुआ निराकरण

मध्य प्रदेश: ह्वेनसांग जयंती पर मिशन महाराजा बलि सेना ने दी श्रद्धांजलि, बौद्ध दर्शन के प्रचार को बताया प्रेरणा स्रोत

राजस्थान: राहेड़ा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह धूमधाम से हुआ सम्पन्न


Featured News