Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भूतखेड़ी में ‘गांव बस्ती चलो’ अभियान संपन्न, सांसद ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, मौके पर हुआ निराकरण

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Aarif Mohammad (MP) , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 13/04/2026 03:06:04 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Aarif Mohammad (MP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/04/2026 03:06:04 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर झाबुआ विधानसभा के राणापुर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत भूतखेड़ी में “गांव बस्ती चलो” अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे पीपला फलिया,

विस्तार

मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर झाबुआ विधानसभा के राणापुर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत भूतखेड़ी में “गांव बस्ती चलो” अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे पीपला फलिया, भूतखेड़ी से हुई। इस दौरान झाबुआ-रतलाम-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान का ग्रामीणों द्वारा पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं सांसद द्वारा भी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक ने स्वागत कर  केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। 
पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहरलाल सेठिया ने भाजपा की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक ने सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सांसद चौहान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया, जबकि अन्य मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं से संवाद करते हुए महिलाओं को 33% आरक्षण देने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विश्वास जैन, मंडल प्रतिनिधि जयेश तुवरिया, आईटी संयोजक शुभम तुवरिया, कार्यालय मंत्री अविनाश पंड्या, कांतिलाल प्रजापत, जनपद सदस्य संगीता राकेश सोलंकी, मंडल मंत्री लक्ष्मी मेडा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री बबलू सकलेचा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन भूतखेड़ी सरपंच मुकेश मेडा ने व्यक्त किया।


Featured News