-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गौर सिटी वायरल वीडियो कांड बसरख पुलिस का एक्शन, 2 आरोपी लिए गए हिरासत में
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गौर सिटी क्षेत्र में हाल ही में सड़क पर खुलेआम हंगामा, गाली-गलौज और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गौर सिटी क्षेत्र में हाल ही में सड़क पर खुलेआम हंगामा, गाली-गलौज और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बिसरख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कुछ युवक बीच सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में उपद्रव करते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे थे, जिससे स्थानीय निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था। तत्काल एक्शन में आई पुलिस थाना बिसरख पुलिस ने बिना देर किए आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस इस घटना के बाद गौर सिटी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद अब स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेने की हिम्मत न कर सके। पुलिस का सख्त संदेश क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। गौर सिटी में वायरल वीडियो के बाद हुई यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि पुलिस अब ऐसे मामलों में सख्ती बरत रही है। प्रशासन की इस तत्परता से जहां आम जनता को भरोसा मिला है, वहीं असामाजिक तत्वों को भी कड़ा संदेश गया है।
