Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: आगर-मालवा में मधुमक्खी हमले के बाद प्रशासन हुई अलर्ट, कलेक्टर ने जारी किए सख्त सुरक्षा निर्देश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Govardhan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 13/04/2026 10:38:20 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Govardhan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/04/2026 10:38:20 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर आर. पी. वर्मा द्वारा जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों को मधुमक्खियों से सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं

विस्तार

मध्य प्रदेश: कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर आर. पी. वर्मा द्वारा जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों को मधुमक्खियों से सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल 2026 को सोयतकलां स्थित विवेकानंद विद्यालय के कक्षा 4 के छात्र रमन कराड़ा (आयु 9 वर्ष) की मधुमक्खियों के काटने से असामयिक मृत्यु हो गई थी उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक एवं विद्यालय प्राचार्य की लापरवाही पर पृथक से कार्यवाही की जा रही है। 

जारी निर्देशों के अनुसार वन मण्डलाधिकारी , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं वन, जिला अधिकारी, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों एवं परिसरों का निरीक्षण कर मधुमक्खियों के छत्तों को तत्काल हटवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही समस्त कार्यालयों एवं परिसरों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, कूड़ा-करकट हटाने एवं झाड़ियों की कटाई कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि सर्प एवं अन्य जहरीले जीवों के पनपने की संभावना समाप्त हो सके अपर कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सभी अधिकारी सतर्कता बरतें।
किसी भी प्रकार की घटना होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related News

मध्य प्रदेश: ह्वेनसांग जयंती पर मिशन महाराजा बलि सेना ने दी श्रद्धांजलि, बौद्ध दर्शन के प्रचार को बताया प्रेरणा स्रोत

राजस्थान: राहेड़ा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह धूमधाम से हुआ सम्पन्न

ओडिशा: हाडपदा गांव में फुलदोल मेला महोत्सव धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट 28–29 अप्रैल को संभावित, तैयारी अभी भी अंतिम चरण में

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मंगई नदी पुल का भव्य उद्घाटन, जनसमूह की भारी मौजूदगी में अपना पुल’ का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की भगवा यात्रा निकली, महानगर राममय व भगवामय हुआ


Featured News