-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: वार्ड-14 में लगा बिजली शिविर, 24 शिकायतों का मौके पर निपटारा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से बिजली कंपनी द्वारा वार्ड क्रमांक-14 गोपालपुरा क्षेत्र में विशेष संपर्क अभियान शिविर आयोजित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से बिजली कंपनी द्वारा वार्ड क्रमांक-14 गोपालपुरा क्षेत्र में विशेष संपर्क अभियान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 24 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, वहीं करीब 20 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। शिविर में उपभोक्ताओं ने नए बिजली कनेक्शन, बंद मीटर के कारण औसत बिल आने, खराब केबिल और मीटर संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनका तत्काल निराकरण किया। कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक (वित्तीय शाखा, मुरैना) आर.सी. चौहान, एई इंद्रेश्वर सिंह, जेई विवेक प्रताप भदौरिया तथा एआरओ राजेश कुशवाह मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को नई विद्युत केबिल और नवीन मीटर लगाए जाने का आश्वासन भी दिया।शिविर के दौरान बिजली कंपनी के कर्मचारी रामप्रताप तोमर, देवेंद्र सिंह, अजीत बोहरे, जितेंद्र शर्मा, अजय तोमर, अभय तोमर, हरिओम, कुलदीप तोमर, पंकज पचौरी, ब्रजकिशोर, धनीराम और सतेंद्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने बिजली कंपनी के इस विशेष अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और मौके पर ही राहत मिल जाती है।
उत्तर प्रदेश: होटल ताज में नाबालिग संग युवक पकड़ा गया, हंगामे के बाद पुलिस हिरासत में
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद का समाधान नहीं, फिर खाली लौटी प्रशासनिक टीम
उत्तर प्रदेश: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस व दुष्कर्म मामलों के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 295 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
बिहार: रवि प्रकाश ने नवादा में किसान पंजीकरण शिविर व मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण
