-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: 18 करोड़ की नई शासकीय अस्पताल बिल्डिंग का 15 मई को होगा लोकार्पण
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में तैयार हुई शासकीय अस्पताल की नई बिल्डिंग का लोकार्पण 15 मई को किया जाएगा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में तैयार हुई शासकीय अस्पताल की नई बिल्डिंग का लोकार्पण 15 मई को किया जाएगा। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह आधुनिक अस्पताल भवन पिछले तीन वर्षों में बनकर तैयार हुआ है।शासकीय अस्पताल पोरसा के डॉक्टर डॉ. शैलेंद्र सिंह तोमर ने हमारे प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए बताया कि नई अस्पताल बिल्डिंग का उद्घाटन 15 मई को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर शामिल होंगे। नई अस्पताल बिल्डिंग के शुरू होने से पोरसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। आधुनिक संसाधनों एवं सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
उत्तर प्रदेश: होटल ताज में नाबालिग संग युवक पकड़ा गया, हंगामे के बाद पुलिस हिरासत में
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद का समाधान नहीं, फिर खाली लौटी प्रशासनिक टीम
उत्तर प्रदेश: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस व दुष्कर्म मामलों के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 295 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
बिहार: रवि प्रकाश ने नवादा में किसान पंजीकरण शिविर व मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण
