Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: रतनगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस व दुष्कर्म मामलों के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/05/2026 11:26:30 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Khwaja Hussain ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/05/2026 11:26:30 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: एनडीपीएस एक्ट एवं बलात्कार के मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: एनडीपीएस एक्ट एवं बलात्कार के मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पहले मामले में बलात्कार प्रकरण में फरार आरोपी रवि उर्फ जीवराज चंदेल बंजारा, निवासी राजनगर मोरवन, थाना जावद जिला नीमच को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

दूसरे मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा से संबंधित कार्रवाई के दौरान फरार आरोपी प्रहलाद पिता शम्भूलाल धाकड़, निवासी ग्राम मुवादा थाना रतनगढ़ जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया। इससे पूर्व पुलिस ने एक कार से लगभग 141 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया था। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा आगे की जांच एवं पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ एवं उनकी टीम तथा साइबर सेल नीमच की विशेष भूमिका रही।