Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: गांव की समस्याओं को लेकर मूलचंद पाल की दंडवत यात्रा, दबाव के बावजूद नहीं रुके कदम

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Tarik Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/11/2026 10:24:37 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Tarik Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/11/2026 10:24:37 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: प्रशासन लोगों की समस्याओं का निराकरण कैसे कर रहा है। इसको समझना हो तो भांडेर अनुभाग के गांव उड़ीना निवासी मूलचंद पाल की दण्डवत यात्रा से समझा जा सकता है जो 17 नवंबर से उड़ीना से अपने कुछ

विस्तार

मध्य प्रदेश: प्रशासन लोगों की समस्याओं का निराकरण कैसे कर रहा है। इसको समझना हो तो भांडेर अनुभाग के गांव उड़ीना निवासी मूलचंद पाल की दण्डवत यात्रा से समझा जा सकता है जो 17 नवंबर से उड़ीना से अपने कुछ साथियों के साथ अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर निकले हैं। चूंकि उनकी इस यात्रा को लेकर मूलचंद के ही शब्दों में क्षेत्र के कुछ दबंगों ने उन पर इस यात्रा को रोकने का दबाव बनाया गया लेकिन मूलचंद ने इस दबाव को न केवल दरकिनार कर दिया। साथ ही, पुलिस से प्रोटेक्शन की भी मांग की। जिस पर पुलिस सुरक्षा भी इस दंडवत यात्रा में उनको मिल गई। मूलचंद के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य स्थानीय प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधित समस्याओं से जिला कलेक्टर को अवगत कराना है ताकि यहां सुव्यवस्था के तहत लोगों का जीवन सुखमय हो जाए। 

निम्न समस्याओं को लेकर उतरे सड़क पर मूलचंद पाल के अनुसार, स्कूलों में शिक्षक बच्चों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामसेवक गांव में आते नहीं हैं। स्वास्थ्य सेवा बदहाली का शिकार है। मिड डे मील में भ्रष्टाचार व्याप्त है। गरीबी रेखा में जीवन बसर कर रहे गांव के कई लोग खाद्यान्न से वंचित हैं और दबंग उसका लाभ ले रहे हैं। सरकारी जमीन लोगों के कब्जे में होने से गांव के बच्चों और युवाओं को खेलने के लिए खेल मैदान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इन समस्याओं को सामने रखते हुए मूलचंद पाल कहते हैं कि उनकी मांगों पर यदि प्रशासन गंभीर होकर कार्यवाही करता है तो इससे न केवल दबंग प्रभावित होंगे। साथ ही, उनसे उनका जीवन भी खतरे में पड़ जाएगा। लेकिन वे कहते हैं कि उन्हें अपने जीवन की परवाह नहीं है। उनके इस प्रयास से यदि लोगों का जीवन सुखमय हो जाए तो वे अपने जीवन का बलिदान देने को तैयार हैं।
 


Featured News