Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ब्लिंकिट डिलीवरी मैन से 18 घंटे काम कराने का आरोप, भाजपा नेता ने डीएम से की शिकायत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 18/11/2026 05:16:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 18/11/2026 05:16:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में ब्लिंकिट कंपनी के डिलीवरी मैन से कथित तौर पर 18 घंटे तक काम कराने का दबाव बनाने और मना करने पर उनकी आईडी होल्ड करने का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में ब्लिंकिट कंपनी के डिलीवरी मैन से कथित तौर पर 18 घंटे तक काम कराने का दबाव बनाने और मना करने पर उनकी आईडी होल्ड करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भाजपा मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं एडवोकेट मनोज कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याएं उठाईं और मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

मनोज कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि कंपनी के मैनेजर द्वारा डिलीवरी कर्मचारियों पर लगातार 18 घंटे तक काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि जो कर्मचारी इतनी लंबी अवधि तक काम करने में असमर्थता जताते हैं या काम करने से मना करते हैं, उनकी आईडी होल्ड कर दी जाती है। इसके चलते उन्हें काम से वंचित होना पड़ता है और उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाता है।

उन्होंने कहा कि डिलीवरी मैन अपनी आजीविका के लिए इस काम पर निर्भर हैं। ऐसे में बिना उचित समाधान के उनकी आईडी बंद या होल्ड किए जाने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक परेशानियां पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से कर्मचारियों के काम के घंटे, सम्मान और रोजगार की सुरक्षा का ध्यान रखने की बात कही।

भाजपा नेता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, प्रभावित डिलीवरी मैन की आईडी दोबारा चालू कराने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।

मामले को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने सहायक श्रम अधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही डिलीवरी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान कृष्ण सागर, अजीम, कपिल, सतीश कुमार, उमेश, अब्दुल और गिरीश पाल सहित कई डिलीवरी मैन मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: नवागत एडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट के पटलों का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली परखी

उत्तर प्रदेश: 28 नवंबर को संतकबीरनगर में लगेगी विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण

उत्तर प्रदेश: कृष्ण भगौती गांव में शांति भंग की आशंका पर तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

उत्तर प्रदेश: पुरानी पेंशन और टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, 12 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: बस्ती में युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक, 20 विद्यार्थी सम्मानित

मध्य प्रदेश: 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में सनसनी


Featured News