Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद: नगर निगम ठेकेदार की लापरवाही से दुकान ध्वस्त, मुआवजे की मांग

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/11/2026 05:59:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/11/2026 05:59:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  ताड़ीखाना में नगर निगम के ठेकेदार की लापरवाही से दुकानदार को लाखों का नुकसान, मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने नगर आयुक्त से मिलकर की मुआवजे एवं कानूनी कार्रवाई की मांग ठेकेदार की मनमानी

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  ताड़ीखाना में नगर निगम के ठेकेदार की लापरवाही से दुकानदार को लाखों का नुकसान, मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने नगर आयुक्त से मिलकर की मुआवजे एवं कानूनी कार्रवाई की मांग ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के चलते नवीन गुप्ता की परचून की दुकान हुई ध्वस्त, नगर आयुक्त ने नुकसान का आकलन कराकर उचित समाधान का दिया आश्वासन। मुरादाबाद। आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर ताड़ीखाना स्थित नगर निगम के कार्य के दौरान ठेकेदार की कथित लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुई दुकानदार नवीन गुप्ता की दुकान का मामला प्रमुखता से उठाया। मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि नगर निगम के ठेकेदार के जेसीबी चालक एवं अन्य कर्मचारियों को बार-बार समझाने के बावजूद उन्होंने लापरवाहीपूर्वक निर्धारित सीमा से अधिक खुदाई की। आरोप है कि कॉपर के तार निकालने के लालच में की गई अनावश्यक खुदाई के कारण नवीन गुप्ता की परचून की दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जिससे दुकानदार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

उन्होंने नगर आयुक्त के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए मांग की कि इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठेकेदार एवं संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित दुकानदार के नुकसान का निष्पक्ष मूल्यांकन कराकर उसे शीघ्र उचित मुआवजा दिलाया जाए। मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने स्पष्ट कहा कि किसी भी सरकारी विकास कार्य के नाम पर व्यापारियों की मेहनत की कमाई और उनकी दुकानों को नुकसान पहुंचाना कतई स्वीकार्य नहीं है। यदि पीड़ित दुकानदार को शीघ्र क्षतिपूर्ति नहीं दिलाई गई तो क्षेत्र के व्यापारियों में व्याप्त आक्रोश और बढ़ सकता है। नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की पूरी बात गंभीरतापूर्वक सुनते हुए क्षतिग्रस्त दुकान के नुकसान का आकलन कराकर उचित कार्रवाई एवं समस्या के शीघ्र निराकरण का पूर्ण आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सक्षम अग्रवाल, गीतांश मित्तल, नवीन कुमार गुप्ता, कौशल सैनी, शोभित गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: नवागत एडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट के पटलों का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली परखी

उत्तर प्रदेश: 28 नवंबर को संतकबीरनगर में लगेगी विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण

उत्तर प्रदेश: कृष्ण भगौती गांव में शांति भंग की आशंका पर तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

उत्तर प्रदेश: पुरानी पेंशन और टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, 12 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: बस्ती में युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक, 20 विद्यार्थी सम्मानित

मध्य प्रदेश: 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में सनसनी


Featured News