Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अधिकारियों-कर्मचारियों को खुद करनी होगी स्वगणना

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/11/2026 04:27:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/11/2026 04:27:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लेक्ट्रेट में स्वगणना को लेकर बैठक, अधिकारी-कर्मचारी खुद भरेंगे जनगणना का फॉर्म  मुख्य राजस्व अधिकारी ने शासन की गाइडलाइन के अनुसार पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने के दिए निर्देश  जनगणना

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लेक्ट्रेट में स्वगणना को लेकर बैठक, अधिकारी-कर्मचारी खुद भरेंगे जनगणना का फॉर्म  मुख्य राजस्व अधिकारी ने शासन की गाइडलाइन के अनुसार पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने के दिए निर्देश  जनगणना अभियान के तहत स्वगणना प्रक्रिया को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वगणना प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि जनगणना के दृष्टिगत सभी अधिकारी और कर्मचारी शासन की गाइडलाइन के अनुसार अपनी स्वगणना स्वयं पूरी करें। अभियान की शुरुआत के साथ ही कर्मचारी अपने परिवार के सभी सदस्यों से संबंधित आवश्यक सूचनाएं निर्धारित बिंदुओं के अनुसार संबंधित पोर्टल पर अपलोड करें।

उन्होंने स्वगणना के दौरान परिवार के मुखिया और सदस्यों का विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी। निर्देशित किया कि परिवार के मुखिया का नाम सबसे पहले दर्ज किया जाए। सर्विस की स्थिति में महिला को परिवार का मुखिया मानते हुए गणना की जाएगी। परिवार के अविवाहित बच्चों का विवरण पहले और इसके बाद विवाहित बच्चों का विवरण दर्ज किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर मोबाइल तकनीक का समुचित उपयोग करते हुए स्वगणना प्रक्रिया पूरी करने को कहा। साथ ही अपने आसपास रहने वाले संबंधियों और मित्रों को भी जनगणना की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने तथा उनका सहयोग करने की अपील की, ताकि जनगणना अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके। बैठक में उप जिलाधिकारी राजेश यादव, राघव शरण शुक्ला, मो. अनवार, धनन्जय सिंह, दीपक शुक्ला, सुरजीत, मोती लाल रंजन, ओम प्रकाश मिश्र, बर्मेन्द्र मिश्र, अशोक चौधरी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: नवागत एडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट के पटलों का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली परखी

उत्तर प्रदेश: 28 नवंबर को संतकबीरनगर में लगेगी विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण

उत्तर प्रदेश: कृष्ण भगौती गांव में शांति भंग की आशंका पर तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

उत्तर प्रदेश: पुरानी पेंशन और टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, 12 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: बस्ती में युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक, 20 विद्यार्थी सम्मानित

मध्य प्रदेश: 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में सनसनी


Featured News