-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता: तमिलनाडु बना चैंपियन, उत्तर प्रदेश ने हासिल किया तीसरा स्थान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: करल को पराजित करते हुए तमिलनाडु की टीम ने जीती 70 वी राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता वही तीसरे पायदान तक पहुंच पाई उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह एवं भाजयुमो प्रदे
विस्तार
मध्य प्रदेश: करल को पराजित करते हुए तमिलनाडु की टीम ने जीती 70 वी राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता वही तीसरे पायदान तक पहुंच पाई उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ समापन प्रतियोगिता में हुए सम्पूर्ण देश की संस्कृति के दर्शन -- श्याम टेलर खेलो_इंडिया’ जैसे अभियानों ने देश में खेल संस्कृति को नई पहचान और नई दिशा दी -- मंत्री उदयप्रताप सिंह गाडरवारा। मंगलवार को चीचली के कैलाश सोनी खेल मैदान पर 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 19 आयु बालक वर्ग का भव्य समापन प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। समापन के पूर्व चीचली के खेल मैदान पर खेले गये फाइनल मैच में तमिलनाडु ने केरल को 13 रनो से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मैच में टॉस हारकर तमिलनाडु की टीम ने लड़खड़ाती पारी के चलते 20 ओवर में प्लेयर ऑफ दा मैच संजय की 50, भरत के 40 रनो की पारी की बदौलत 7 विकेट खोकर मात्र 131 रन बनाये । जवाब में केरल की टीम 20 ओवरो में 7 विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना पाई। वहीं तीसरे स्थान के लिए एनटीपीसी खेल मैदान पर खेले गये मैच में उप्र ने जम्मू कश्मीर को 5 विकेट से हराया। टॉस हारकर जम्मू कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 95 रन बनाये जबाब में उप्र ने 12 वे ओवर में 98 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच का प्लेयर ऑफ दा मैच 36 रनो की पारी खेलने वाले उप्र के राहुल यादव को दिया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर चीचली में राष्ट्रगान एवं माँ सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं अतिथियों का स्वागत स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियो ने किया।इस दौरान छात्रावास की छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश की संस्कृति के दर्शन हुए है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया की नजर इस समय भारत पर है। सम्पूर्ण विश्व आज भारत की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की शक्ति से ही राष्ट्र का विकास संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलो_इंडिया’ जैसे अभियानों ने देश में खेल संस्कृति को नई पहचान और नई दिशा दी है। आज पूरा भारत खेल रहा है और भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। एक समय था जब हम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में केवल भागीदारी के लिए जाते थे, लेकिन आज पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन सराहनीय है। खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त आधार हैं। उन्होंने तमिलनाडु के कम उम्र के बल्लेबाज संजय की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे ही नवोदित बच्चों की बदौलत क्रिकेट आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्यसभा के पूर्व सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि मैच में कोई जीतता तो कोई हारता है लेकिन हमें मन से नहीं हारना चाहिए। उन्होने कहा कि गाडरवारा क्षेत्र में लगातार तीसरे वर्ष राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाएं मंत्री उदय प्रताप सिंह जी के प्रयासों से ही हो रही है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डीईओ डॉ अनिल कुशवाहा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सम्पूर्ण आयोजन से जुडी जानकारी दी। अंत में अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त टीमों एवं आफिसियल्स को पुरस्कार वितरण किये गये। वहीं प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ दा मैच व सीरीज तमिलनाडु के संजय, सर्वेश्रेष्ठ बल्लेबाज जम्मू कश्मीर के करनवीर, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज केरल के मुकुंद, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर तमिलनाडु के अजय कुमार, सर्वश्रेष्ठ फील्डर अमर चंद एवं सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर तमिलनाडु के रजान को दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन दीपक अग्निहोत्री एवं आभार प्रदर्शन पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश मरैया ने किया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेश पाठक, राजेश जैन, घनश्याम राजपूत, रजनीकांत पटेल, रामनारायण बड़कुर,राव अनुज प्रताप सिंह, डॉ योगेश कौरव, राव संदीप सिंह,विक्रांत पटैल, उदय ठाकुर, प्रियांक जैन, शिरोमणि चौधरी,मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, नरेश कौरव,सुरेश मामूलिया, अशोक भार्गव, जयप्रकाश वर्मा, संतोष चौरसिया, के एल साहू सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, एसडीओपी शुभम ठाकुर, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण घनश्याम सोनी, डीपीसी प्रदीप द्विवेदी, बीईओ सीमा डोंगरे, वीरेंद्र राजपूत ,प्रतुल इंदुरख्या, बीआरसी डी के पटैल, संदीप स्थापक ,एसजीएफआई से अमित गौतम, डॉ राजेश त्रिपाठी सहित बडी संख्या में खेल प्रेमी,अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: 28 नवंबर को संतकबीरनगर में लगेगी विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण
उत्तर प्रदेश: कृष्ण भगौती गांव में शांति भंग की आशंका पर तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
उत्तर प्रदेश: बस्ती में युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक, 20 विद्यार्थी सम्मानित
मध्य प्रदेश: 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में सनसनी
