-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पीलीभीत: गौ माता को ‘राज्य माता’ का दर्जा देने की मांग, राज्यपाल को भेजेंगे ज्ञापन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गौ माता को उत्तर प्रदेश में ‘राज्य माता’ का आधिकारिक दर्जा प्रदान करने तथा गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग को लेकर गौभक्तों एवं सनातन धर्मावलंबियों ने आवाज बुलंद की है। इस संबंध में महामहिम राज्यपाल महोदय, उत्तर प्रदेश शासन के नाम एक ज्ञापन तैयार किया गया है, जिसे उपजिलाधिकारी बीसलपुर के माध्यम से राजभवन लखनऊ भेजा जाएगा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गौ माता को उत्तर प्रदेश में ‘राज्य माता’ का आधिकारिक दर्जा प्रदान करने तथा गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग को लेकर गौभक्तों एवं सनातन धर्मावलंबियों ने आवाज बुलंद की है। इस संबंध में महामहिम राज्यपाल महोदय, उत्तर प्रदेश शासन के नाम एक ज्ञापन तैयार किया गया है, जिसे उपजिलाधिकारी बीसलपुर के माध्यम से राजभवन लखनऊ भेजा जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौ माता का विशेष महत्व है। गाय केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि कृषि, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण जीवन का भी महत्वपूर्ण आधार है। इसके बावजूद वर्तमान समय में गोवंश को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापनकर्ताओं ने चिंता जताई कि सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वहीं कई स्थानों पर चारा, स्वच्छ पानी, छाया और उचित चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में गोवंश परेशान है। गोशालाओं में भी बेहतर व्यवस्था, पर्याप्त संसाधन और नियमित निगरानी की आवश्यकता है। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश सरकार गौ माता को आधिकारिक रूप से ‘राज्य माता’ का दर्जा देने के लिए आवश्यक नीतिगत एवं विधायी प्रक्रिया शुरू करे। इसके अलावा प्रदेश की सभी गोशालाओं में पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल, छाया और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय में प्रभावी व्यवस्था बनाने, पशु चिकित्सकों और मोबाइल चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा गोशालाओं में होने वाली अनियमितताओं की नियमित जांच कराने की मांग भी उठाई गई है। इसके साथ ही गोवंश की सुरक्षा, अवैध पशु तस्करी पर रोक, किसानों को गोबर एवं गोमूत्र आधारित जैविक खाद और प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहन देने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है। ज्ञापनकर्ताओं का कहना है कि गोवंश संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इसके लिए सरकार के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। अंत में राज्यपाल महोदय से अनुरोध किया गया है कि इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, जिससे गौ माता को सम्मान दिलाने और गोवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।
उत्तर प्रदेश: 28 नवंबर को संतकबीरनगर में लगेगी विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण
उत्तर प्रदेश: कृष्ण भगौती गांव में शांति भंग की आशंका पर तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
उत्तर प्रदेश: बस्ती में युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक, 20 विद्यार्थी सम्मानित
मध्य प्रदेश: 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में सनसनी
