-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर: एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया। एसपी ने संबंधित
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए। फरियादियों को अनावश्यक रूप से थानों और कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए उनकी समस्याओं का उचित समाधान कराया जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता पूरी करने के बजाय उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की प्रभावी निगरानी भी सुनिश्चित करें। एसपी ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को पुलिस अधीक्षक के सामने रखा। एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक शिकायत की प्रकृति के अनुसार निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
उत्तर प्रदेश: 28 नवंबर को संतकबीरनगर में लगेगी विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण
उत्तर प्रदेश: कृष्ण भगौती गांव में शांति भंग की आशंका पर तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
उत्तर प्रदेश: बस्ती में युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक, 20 विद्यार्थी सम्मानित
मध्य प्रदेश: 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में सनसनी
