Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज में गौकशी की फिराक में घूम रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो को लगी गोली

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/11/2026 02:52:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/11/2026 02:52:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के लभारी जंगल में गौकशी की फिराक में घूम रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए जबकि तीन अ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के लभारी जंगल में गौकशी की फिराक में घूम रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए जबकि तीन अन्य को  घेराबंदी करके पकड़ा गया थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम लभारी के जंगल में गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग मैं दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि तीन अन्य को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस समेत गौकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है सीओ मीरगंज अजय कुमार के मुताबिक, बुधवार रात 18 नवंबर को मीरगंज पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी। 

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश लभारी के जंगल में गौकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जंगल की घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया।खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में नन्हे उर्फ मतिया (45), निवासी मंकरा, के बाएं पैर में और आसिफ कुरैशी (38), निवासी इस्लामनगर, मिलक (रामपुर), के दाहिने पैर में गोली लगी पुलिस ने मौके से अशरफ (48), शेर सिंह (35) और आसन शाह (58), तीनों निवासी ग्राम मंकरा, 

को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 12 बोर और 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर का एक जिंदा कारतूस, 315 बोर का एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा गौकशी के उपकरण बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपियों ने 13
नवंबर को लभारी के जंगल में पशु काटने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। इस संबंध में मीरगंज थाने में मुकदमा संख्या 545/26 के तहत बीएनएस की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में पहले से मुकदमा दर्ज है।पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: नवागत एडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट के पटलों का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली परखी

उत्तर प्रदेश: 28 नवंबर को संतकबीरनगर में लगेगी विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण

उत्तर प्रदेश: कृष्ण भगौती गांव में शांति भंग की आशंका पर तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

उत्तर प्रदेश: पुरानी पेंशन और टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, 12 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: बस्ती में युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक, 20 विद्यार्थी सम्मानित

मध्य प्रदेश: 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में सनसनी


Featured News