-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज बदले
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया है। एसपी के निर्देश पर जिले के कई थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को इधर से उधर ट्रांसफर कर दिया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया है। एसपी के निर्देश पर जिले के कई थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को इधर से उधर ट्रांसफर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा चुनाव से पहले पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं। कई थानों पर लंबे समय से जमे थाना अध्यक्षों को हटाकर नई जगह तैनाती दी गई है, वहीं कुछ चौकी प्रभारियों को भी बदला गया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में आसानी होगी। नए प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं और अपराधियों पर सख्त निगरानी रखें। जिले में इस तबादले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
उत्तर प्रदेश: 28 नवंबर को संतकबीरनगर में लगेगी विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण
उत्तर प्रदेश: कृष्ण भगौती गांव में शांति भंग की आशंका पर तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
उत्तर प्रदेश: बस्ती में युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक, 20 विद्यार्थी सम्मानित
मध्य प्रदेश: 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में सनसनी
