Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पोरवाल समाज ने श्री टोडरमल जी जयंती श्रद्धा और भव्यता से मनाई

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , Date: 19/03/2026 01:09:35 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Date:
  • 19/03/2026 01:09:35 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरवाल समाज राणापुर द्वारा समाज के आराध्य देव श्री टोडरमल जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के ऋषभ गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में महि

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरवाल समाज राणापुर द्वारा समाज के आराध्य देव श्री टोडरमल जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के ऋषभ गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्री टोडरमल जी की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती उतारकर अपने आराध्य के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। जयंती के अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने श्री टोडरमल जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

इस आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों के साथ युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप लक्ष्मी नारायण जी पोरवाल मनोहर लाल सेठिया  भेरूलाल  पोरवाल कमल पोरवाल राजेश पोरवाल बाबूलाल सेठिया  संदेश सेठिया, सोनू पोरवाल, सर्वेश पोरवाल, अमित पोरवाल, आशीष पोरवाल, अमित सेठिया,  संजय पोरवाल, हितेन पोरवाल, कमल सागरमल पोरवाल, विशाल पोरवाल योगेश पोरवाल पंकज पोरवाल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाजजनों द्वारा सामूहिक रूप से समूह भोजन (प्रसादी) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रेमपूर्वक सहभागिता की।
पूरे आयोजन के दौरान समाज में एकता, भाईचारा एवं उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के सभी सदस्यों के सहयोग से सुचारू रूप से संपन्न हुआ।