-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पोरसा में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण व महा रुद्राभिषेक की तैयारियां तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: 22 से 24 अगस्त तक कृषि उपज मंडी में होगा तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन, आशुतोष राणा और राजपाल यादव समेत कई विशिष्ट हस्तियां होंगी शामिल सावन के पवित्र महीने में पोरसा नगर में होने वाले तीन दिवसीय अ
विस्तार
मध्य प्रदेश: 22 से 24 अगस्त तक कृषि उपज मंडी में होगा तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन, आशुतोष राणा और राजपाल यादव समेत कई विशिष्ट हस्तियां होंगी शामिल सावन के पवित्र महीने में पोरसा नगर में होने वाले तीन दिवसीय असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 22 से 24 अगस्त तक कृषि उपज मंडी प्रांगण में होने वाले इस आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए दद्दा शिष्य मंडली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्वयंसेवक दिन-रात व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। मंडी परिसर में विशाल पंडाल, आकर्षक प्रवेश द्वार, मंच, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था के साथ बैठक और साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। चंबल परिक्षेत्र आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को व्यापक स्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीले चावल देकर घर-घर दिया जा रहा निमंत्रण दद्दा शिष्य मंडली के वरिष्ठ गुरु भाई कमलेश मिश्रा ने बताया कि आयोजन को लेकर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्यजनों से संपर्क कर उन्हें पीले चावल देकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। दद्दा शिष्य परिवार के सदस्य घर-घर और प्रतिष्ठानों तक पहुंचकर लोगों को आयोजन की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजन स्थल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने, बाहर से आने वाले अतिथियों के स्वागत तथा उनके ठहरने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आशुतोष राणा और राजपाल यादव बढ़ाएंगे आयोजन की शोभा आयोजन में फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की तैयारी है। अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव के कार्यक्रम में पहुंचने की जानकारी आयोजकों ने दी है। इनके अलावा दद्दा शिष्य परिवार से जुड़े कई विधायक, मंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के भी शामिल होने की संभावना है। विशिष्ट हस्तियों के आगमन को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह है। वृंदावन का राधे-राधे मंडल देगा भजनों की प्रस्तुति तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में पूजा-अर्चना और पार्थिव शिवलिंग निर्माण के साथ भक्ति संगीत का भी विशेष आयोजन होगा। वृंदावन के राधे-राधे मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में सराबोर होंगे। आयोजन स्थल पर तीनों दिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। संत डॉ. अनिल शास्त्री के प्रवचन होंगे प्रमुख आकर्षण बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और अतिथियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवागमन और ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। शिव आराधना के साथ होगा असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण तीन दिवसीय आयोजन में श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना करते हुए असंख्य पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण करेंगे। इसके बाद विधि-विधान से पूजन एवं महा रुद्राभिषेक किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान से जुड़ी सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं को भी आयोजन समिति द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। बॉक्स | महा रुद्राभिषेक के बाद कुंवारी नदी में होगा विसर्जन असंख्य पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण और महा रुद्राभिषेक के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई जाएगी। इसके पश्चात पार्थिव शिवलिंगों का कुंवारी नदी में विसर्जन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा विसर्जन कार्यक्रम को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। तीन दिन शिव भक्ति में सराबोर रहेगा पोरसा 22 से 24 अगस्त तक कृषि उपज मंडी परिसर में होने वाले आयोजन में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महा रुद्राभिषेक, संत प्रवचन और भजन प्रस्तुतियों सहित विभिन्न धार्मिक गतिविधियां होंगी। आयोजन को लेकर दद्दा शिष्य परिवार, स्थानीय श्रद्धालुओं और नागरिकों में उत्साह का माहौल है। तीन दिनों तक कृषि उपज मंडी परिसर पोरसा में शिव भक्ति, भजन और आध्यात्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना रहेगा।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण गोलोकवासी गृहस्थ संत पूज्य पंडित श्री देव प्रभाकर प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के ज्येष्ठ पुत्र संत डॉ. अनिल शास्त्री के प्रवचन होंगे। उनके मुखारविंद से श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म, शिव आराधना और जीवन मूल्यों से जुड़े प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। पोरसा,अंबाह आयोजकों का कहना है कि पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महा रुद्राभिषेक के साथ संत के प्रवचन इस आयोजन को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष बनाएंगे। दिन-रात चल रहा तैयारियों का दौर
कृषि उपज मंडी परिसर में विशाल पंडाल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। मंच, प्रवेश द्वार, बैठक व्यवस्था, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति की अलग-अलग टीमें व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं।
आयोजकों के अनुसार आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए मंडी परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
मध्य प्रदेश: रंगदारी के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस कमिश्नर से मांगी निष्पक्ष जांच
उत्तर प्रदेश: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में एसपी ने दिए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन से बनेगा समावेशी मध्यप्रदेश मंत्री कुशवाह
उत्तर प्रदेश: SDM के निरीक्षण में स्कूलों की खुली पोल, छह माह से बच्चों को नहीं मिला दूध
उत्तर प्रदेश: मॉडल शॉप की कैंटीन में चिकन बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस-एफएसडीए ने की कार्रवाई
