-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के समर हिंडोलिया ने रोलर स्केटिंग में जीते 3 कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शिवपुरी 16 अक्टूबर खेल के मैदान से शिवपुरी के लिए एक शानदार खबर सामने आई है जिले के उभरते हुए रोलर स्केटिंग खिलाड़ी समर हिंडोलिया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए संभाग स्तर पर जिले का परचम लहरा
विस्तार
मध्य प्रदेश: शिवपुरी 16 अक्टूबर खेल के मैदान से शिवपुरी के लिए एक शानदार खबर सामने आई है जिले के उभरते हुए रोलर स्केटिंग खिलाड़ी समर हिंडोलिया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए संभाग स्तर पर जिले का परचम लहरा दिया हैग्वालियर में 3 दिन तक चला रोमांच मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 70वीं मध्यप्रदेश शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026का आयोजन इस बार ग्वालियर के प्रतिष्ठित ITM ग्लोबल स्कूल में किया गया था यह 3 दिवसीय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता थी जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग के ग्वालिय शिवपुरी गुना अशोकनगर दतिया भिंड मुरैना श्योपुर सहित सभी जिलों के चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया रोलर स्केटिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में कड़ी टक्कर देखने को मिली सैकड़ों खिलाड़ियों के बीच शिवपुरी के समर हिंडोलिया ने क्वाड और इनलाइन दोनों वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया और 3 कांस्य पदक (Bronze Medal जीतकर सबका दिल जीत लिया लगन और मेहनत का परिणाम कि समर पिछले कई महीनों से इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे सुबह शाम प्रैक्टिस फिटनेस पर ध्यान और कोच के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया उनकी स्पीड बैलेंस और टर्न लेने की तकनीक को निर्णायकों ने भी सराहा जिले में खुशी की लहर बधाइयों का तांता समर की इस उपलब्धि की खबर लगते ही शिवपुरी में खुशी की लहर दौड़ गई परिवार में जश्न का माहौल है उनके माता-पिता दादा-दादी और पूरे परिवार ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की वहीं जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों ने स्कूल स्टाफ और शुभचिंतकों ने समर को बधाई देते हुए कहा कि समर ने साबित कर दिया कि छोटे शहर के बच्चे भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा भी कर सकते हैं अब राज्य स्तर की तैयारी संभाग स्तर पर 3 पदक जीतने के बाद अब समर का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होने की संभावना है अगर वह वहां भी इसी तरह का प्रदर्शन करते हैं तो राष्ट्रीय स्तर पर भी शिवपुरी का नाम रोशन करेंगे खेल अधिकारी ने दी बधाई जिला खेल विभाग के अधिकारियों ने भी समर की इस सफलता पर खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बताया जा रहा है,
