-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: शहडोल में कलेक्टर बने शिक्षक, छात्रा से हल करवाए त्रिकोणमिति के सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के प्रथम दिवस शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने ग्राम पंचायत कंचनपुर में संचालित शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के प्रथम दिवस शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने ग्राम पंचायत कंचनपुर में संचालित शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ छात्रावास की सुविधाओं और छात्राओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने कक्षा 11वीं के गणित के क्लासरूम में पहुंचकर शिक्षक द्वारा पढ़ाए जा रहे त्रिकोणमिति के प्रश्नों की जानकारी ली। उन्होंने छात्रा राजेश्वरी सिंह को अपने सामने गणित का प्रश्न हल करने के लिए कहा। छात्रा ने सवाल को सही तरीके से हल किया, जिस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने विद्यालय में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने और अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की खान-पान संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक को निर्देश दिए कि छात्राओं को नियमित रूप से प्रोटीनयुक्त आहार, फल और दूध उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। कलेक्टर ने छात्रावास क्रमांक-1 में छात्राओं के रहने के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कमरों की स्थिति, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विद्यालय और छात्रावास परिसर में CCTV कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस पर प्राचार्य डीके श्रीवास्तव ने बताया कि परिसर में पहले से CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा कलेक्टर ने विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने आवासीय विद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए फुटबॉल मैदान विकसित करने के निर्देश प्राचार्य को दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमृता गर्ग, सहायक संचालक संजय पाण्डेय, डीपीसी अमरनाथ सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर के इस निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रावास की व्यवस्थाओं, छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा सुविधाओं की स्थिति को मौके पर परखना रहा।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, युवाओं से करेंगे संवाद
गुजरात: सापुतारा मानसून फेस्टिवल के उद्घाटन का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, कवरेज व्यवस्था पर नाराजगी
उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में MSME ऋण आउटरीच कैंप, करीब 100 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत
उत्तर प्रदेश: बरेली में पशुओं से लदा ऑटो पकड़ा, दो लोग हिरासत में; पशु तस्करी के आरोपों की जांच जारी
