-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: रंगदारी के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस कमिश्नर से मांगी निष्पक्ष जांच
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: गांधी नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रशीदा पठान पति मो. इम्त्याज पठान ने पुलिस कमिश्नर इंदौर को लिखित शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। रशीदा पठान का आरोप है
विस्तार
मध्य प्रदेश: गांधी नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रशीदा पठान पति मो. इम्त्याज पठान ने पुलिस कमिश्नर इंदौर को लिखित शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। रशीदा पठान का आरोप है कि विगत कुछ समय से भेरूलाल खेर, हिरालाल विश्वकर्मा एवं विनोद चौहान नामक व्यक्ति उनसे 10-10 हजार रुपये प्रतिमाह की अवैध रंगदारी मांग रहे थे। रंगदारी देने से मना करने पर इन लोगों ने थाना गांधीनगर के कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर साजिश रची। क्या है मामला रशीदा पठान के अनुसार दिनांक 05.08.2026 को शाम 7:15 बजे उक्त तीनों व्यक्ति उनके घर आकर पैसे देने का दबाव बनाने लगे। धक्का-मुक्की होने पर मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद थाना गांधीनगर में रशीदा पठान की माता, भाई व पुत्र के खिलाफ FIR क्र. 0452/2026 बीएनएस की धारा 115(2), 396(ए), 3(5), 324(4), 351(3) में झूठा प्रकरण दर्ज कर दिया गया। रशीदा पठान ने कहा कि घटना के समय पूरा परिवार घर पर था। यह FIR पूरी तरह मनगढ़ंत है और रंगदारी न देने के कारण द्वेषवश की गई है। क्या मांग की है
रशीदा पठान ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि: 1. पूरे घटनाक्रम की किसी उच्च अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराई जाए। . दिनांक 05.08.2026 व 06.08.2026 के CCTV फुटेज सुरक्षित कर जांच में शामिल किए जाएं 3. आरोपी पत्रकारों व पुलिसकर्मियों के मोबाइल नंबरों की CDR व टावर लोकेशन की जांच हो।
4. दोषी पुलिसकर्मियों, शिकायतकर्ता व पत्रकारों पर BNS धारा 211, 212, 120, 352, 384 एवं IT एक्ट के तहत कार्रवाई हो। 5. उनके परिवार पर दर्ज झूठी FIR क्र. 0452/2026 को खारिज कर न्याय दिया जाए। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि थाना प्रभारी गांधीनगर, मानव अधिकार आयोग, महिला आयोग, गृहमंत्री व DGP को भी भेजी है।
उत्तर प्रदेश: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में एसपी ने दिए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन से बनेगा समावेशी मध्यप्रदेश मंत्री कुशवाह
उत्तर प्रदेश: SDM के निरीक्षण में स्कूलों की खुली पोल, छह माह से बच्चों को नहीं मिला दूध
उत्तर प्रदेश: मॉडल शॉप की कैंटीन में चिकन बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस-एफएसडीए ने की कार्रवाई
