Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: रोजगार बंद होने से परेशान व्यापारियों ने निगम प्रशासन पर उठाए सवाल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Sanjaysingh Chouhan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 01:54:49 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Sanjaysingh Chouhan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 01:54:49 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: उज्जैन के हाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ ने नगर निगम के अतिक्रमण विभाग की मनमानी के खिलाफ सोमवार को भोपाल स्थित नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में ज्ञापन सौंपा।

विस्तार

मध्य प्रदेश: उज्जैन के हाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ ने नगर निगम के अतिक्रमण विभाग की मनमानी के खिलाफ सोमवार को भोपाल स्थित नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने सीएम हाउस में भी अपनी समस्या रखी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने उज्जैन नगर निगम आयुक्त और संतोष टैगोर को फोन पर सामान छोड़ने तथा रोजगार का बीच का रास्ता निकालने के निर्देश दिए हैं। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध हाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ के जिला महामंत्री संजय सिंह चौहान ने बताया कि 5 फरवरी 2026 को निगम कर्मी मोनू उर्फ मोहन बच्चूलाल थनवार, जयसिंह राजपूत, धीरज श्रीवास्तव और उनके 6 अन्य साथियों ने बिना पंचनामा बनाए और बिना सूचना दिए। पथ विक्रेताओं के ठेले व गुमटी मय सामान के जब्त कर लिए थे। सामान ट्रैक्टर में भरकर ले जाया गया, जिससे व्यापारी पिछले 4 माह से बेरोजगार हैं। रोजगार बंद होने के कारण पथ विक्रेता पीएम स्वनिधि योजना के तहत लिए गए ऋण की बैंक किश्त भी नहीं चुका पा रहे हैं।

महिलाओं के साथ अभद्रता और अवैध वसूली का आरोप

संघ ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि 6 मई 2026 को मोनू थनवार द्वारा पथ विक्रेता महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट की गई, जिसकी झूठी रिपोर्ट भी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई। इसके अलावा यह भी शिकायत की गई है कि उक्त कर्मियों द्वारा बिना आयुक्त के आदेश के, ऊपरी लेन-देन कर कुछ ठेले अवैध रूप से छोड़े गए हैं। ज्ञापन में अतिक्रमण विभाग पर पिछले 20-30 वर्षों से दुकान किराया, पार्किंग और हाट बाजार के राजस्व कार्यों में भ्रष्टाचार कर गरीब पथ विक्रेताओं का शोषण करने का भी आरोप लगाया गया है।

भोपाल के अधिकारियों ने फोन पर दिए निर्देश

भोपाल पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अपर आयुक्त कैलाश वानखेड़े और अपर आयुक्त शिशिर गेमावत से मुलाकात कर अपनी परेशानी से अवगत कराया। सीएम हाउस और संचालनालय दोनों स्थानों से उज्जैन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। संघ ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच कर सख्त कार्रवाई करने और आर्थिक नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर माधुरी बैरागी, किरण मेहरा, संगीता चौहान, अर्जुन कहार, कालूराम चौहान, शकुंतला बैरागी, विजय जैन, माया जाट लक्ष्मीबाई चौहान, सुमित्रा चौहान,राम कुवंर कहार, मंजू चौहान बन्टी प्रजापत,शाकिर आली, सतीश कहार धमेन्द लोधी,जितेंद्र वर्मा सहित अनेक व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं।