Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: धर्मपरिवर्तन की सूचना पर मचा हड़कंप, जांच की मांग हुई तेज

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Seema Dubey , Date: 23/03/2026 12:24:09 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Seema Dubey ,
  • Date:
  • 23/03/2026 12:24:09 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: गोटेगांव क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम गोहचर में रविवार को धर्मपरिवर्तन कराए जाने की सूचना मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: गोटेगांव क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम गोहचर में रविवार को धर्मपरिवर्तन कराए जाने की सूचना मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद गोटेगांव एवं समस्त हिन्दू समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और कथित रूप से चल रही गतिविधियों का विरोध करते हुए उसे रुकवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा धर्मपरिवर्तन कराए जाने की शिकायत संबंधित संगठनों को दी गई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति से पूछताछ की गई, जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी। मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर पहुंचे संगठनों ने प्रशासन से भी मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक समरसता को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए समय रहते सख्त कदम उठाए जाने आवश्यक हैं। अमित नामदेव, अंकुर पाठक, संदीप पटेल, आयुष पटेल, गोपी रजक, राजा सोनी, दीपेश पटेल, शोभित राय, दुर्गेश पटेल, खुमान पटेल, अखिलेश पटेल, आशू जैन, मयंक जैन, नरेन्द्र मेहरा, आशुष राजपूत, अनुभव राजपूत, मानष गुप्ता, निखिल ठाकुर, सरपंच आबिद ख़ान, राज महाराज, चंद्रेश सिंह सहित हिन्दू समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा की आदर्श बिहार सोसाइटी में अवैध निर्माण और सीवर संकट, RWA ने प्राधिकरण से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश: बीसलपुर चौराहा का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ रखने की मांग, विश्व हिंदू महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश: रतलाम में शांति और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

मध्य प्रदेश: ईद-उल-फितर की गई नमाज अदा, भाईचारे का संदेश दिया गया

उत्तर प्रदेश: नरेंद्र मोदी ने 8931 दिन का कार्यकाल पूरा कर सरकार प्रमुख के रूप में सबसे लंबा रिकॉर्ड बनाया

मध्य प्रदेश: सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए ठगी के मामलों पर चेतावनी, कई राज्यों में फ्रेंचाइजी फ्रॉड सामने आए


Featured News