-
☰
No image found.
महाराष्ट्र: नागपुर में मोहसिन शेख की संदिग्ध मौत, परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: नागपुर शहर में मोहसिन शेख S/O शेख जी शेख की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु का मामला चर्चा में आया है। मृतक के परिवार द्वारा पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच की मांग की गई है। परिवार के अनुसार मोहसिन शेख चार पहिया वाहन चालक के रूप में कार्य करते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विस्तार
महाराष्ट्र: नागपुर शहर में मोहसिन शेख S/O शेख जी शेख की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु का मामला चर्चा में आया है। मृतक के परिवार द्वारा पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच की मांग की गई है। परिवार के अनुसार मोहसिन शेख चार पहिया वाहन चालक के रूप में कार्य करते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार का कहना है कि काम के दौरान वाहन मालिक के साथ कई बार विवाद हुआ था और मृतक को कथित रूप से धमकियों एवं मारपीट का सामना करना पड़ा था। परिवार द्वारा बताया गया कि दिनांक 18-03-2026 की सुबह लगभग 7:50 से 8:00 बजे के बीच मृतक की पत्नी को एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि मोहसिन को घर के पास छोड़ दिया गया है।इसके बाद कुछ समय पश्चात परिवार को सूचना मिली कि मोहसिन शेख का शव रेलवे लाइन के पास मिला है। रेलवे पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कराई गई। मृतक के परिवार ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए कई सवाल उठाए हैं और मांग की है कि हर पहलू की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिवार का कहना है कि मृतक के पास मोबाइल फोन था, इसलिए मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल विवरण रिकॉर्ड (CDR), उपलब्ध तकनीकी साक्ष्य और घटनास्थल से जुड़ी जानकारी की जांच जरूरी है। परिवार ने यह भी मांग की है कि घटनास्थल के CCTV फुटेज और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखकर जांच की जाए। मृतक के छोटे भाई यासीन शेख ने संबंधित अधिकारियों से न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। दिल्ली जनहित में प्रशासन से अपील करता है कि इस मामले में किसी भी पहलू को नजरअंदाज न किया जाए। निष्पक्ष जांच से ही वास्तविक तथ्य सामने आ सकते हैं और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत होगी।
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर समाधान दिवस में डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बांटे योजना लाभ
हरियाणा: कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम किसान निधि कार्यक्रम, किसानों ने सुना पीएम का संबोधन
उत्तर प्रदेश: वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई, खतरनाक ड्राइविंग का आरोपी दबोचा गया
मध्य प्रदेश: बिजली कंपन का संपर्क शिविर, उपभोक्ताओं को मिली तत्काल राहत
उत्तर प्रदेश: नए विकास पथ पर उत्तर प्रदेश, ललितपुर में 221परियोजनाओं की शुरुआत
