-
☰
No image found.
ओडिशा: 5 साल बाद भी अधूरा पुल, पहुंच मार्ग न बनने से ग्रामीण परेशान
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: देश की विकास के लिए सडक संचार एक अहम हिस्सा होते हुए सालों से पुल निर्माण होकर भी ना होने का वरावर - ऐसा एक दृश्य पुरी जिला डेलांग व्लक सिंहव्रह्मपुर ग्रामपंचायत अंतर्गत मलिगांव में देखने को मिला है ।
विस्तार
ओडिशा: देश की विकास के लिए सडक संचार एक अहम हिस्सा होते हुए सालों से पुल निर्माण होकर भी ना होने का वरावर - ऐसा एक दृश्य पुरी जिला डेलांग व्लक सिंहव्रह्मपुर ग्रामपंचायत अंतर्गत मलिगांव में देखने को मिला है । गांव को आने-जाने की मार्ग पर एक नाले के उपर पुल की निर्माण कार्य करीब पांच साल से संपन्न हुआ है । परंतु एक व्यक्ति के विरोध हेतु ठिकादार ने पहुंच मार्ग वनाया नहीं । इस वीच वाढ आने से पुल की दोनो किनारे हिस्से धो गये । पहले से गांव की लोग जिस परेशानी का सामना करते थे अभी भी कायम है । वरसात के दिन लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है । कीचड की वजह फिसलने का डर लगा रहता है । कभी कभार दुर्घटना भी होता है । राज्य में सरकार वदलने के साथ सांसद विधायक भी वदल गये हैं । परंतु मलिगांव लोगों के परेशानी में कोई बदलाव नहीं हुआ । सवाल यह है कि पहुंच मार्ग पर मांग के अनुसार किसीका जमीन होते हुए वहांपर पुल निर्माण की कार्य आदेश कैसे दिया गया । कार्य आदेश देने से पहले समस्या का समाधान तो करना था । पुल निर्माण में इस नुकसान के लिए चाहे सरकार और प्रशासन को कोई परेशानी नहीं असल में परेशानी से जूझते हैं ग्रामवासी । मौसम की वरसात आने से पहले इसका हल हेतु सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम उठाने के लिए गांव की लोगों ने मांग उठाए हैं ।
उत्तर प्रदेश: किसानों के लिए ऐप आधारित खाद वितरण व्यवस्था शुरू, SMS से मिलेगी जानकारी
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के सख्त निर्देश, CM हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करें अधिकारी
मध्य प्रदेश: पोरसा में जनगणना कार्य तेज, वार्ड 6 में 210 मकानों में से 160 का सर्वे पूरा
छत्तीसगढ़: महासमुंद: स्वामी आत्मानंद स्कूल पटेवा का परीक्षा परिणाम घोषित, कई कक्षाओं में 100% रिजल्ट
राजस्थान: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 59 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
