Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: गुटखे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, व्यापारी ने उठाई आवाज
 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Sagar Sharma , Date: 13/03/2026 05:54:25 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Sagar Sharma ,
  • Date:
  • 13/03/2026 05:54:25 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अजमेर के माखुपुरा क्षेत्र में गुटखे के दाम बढ़ाने और एजेंटों द्वारा कथित अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है।

विस्तार

राजस्थान: अजमेर के माखुपुरा क्षेत्र में गुटखे के दाम बढ़ाने और एजेंटों द्वारा कथित अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। माखुपुरा स्थित भैया ट्रेवल्स के पास दीपेश पान की दुकान पर यह आरोप लगाया गया कि कुछ एजेंट गुटखे के नाम पर अतिरिक्त पैसे की वसूली कर रहे हैं। स्थानीय व्यापारी का कहना है कि शहरी क्षेत्र में गुटखे के जो निर्धारित रेट हैं, उसी के अनुसार वसूली होनी चाहिए, लेकिन माखुपुरा बायपास क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध वसूली की जा रही है। व्यापारी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि किसी को शिकायत करनी है तो वे संबंधित विभाग में शिकायत कर सकते हैं।

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि अजमेर में कई जगहों पर गुटखे के नाम पर अवैध वसूली का सिलसिला चल रहा है, लेकिन प्रशासन इस मामले में अभी तक अलर्ट मोड में नजर नहीं आ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कर अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए, ताकि व्यापारियों और आम जनता को राहत मिल सके।