-
☰
उत्तर प्रदेश: पत्रकार पर दबंगों का हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोण्डा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक पत्रकार पर हमला करने का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोण्डा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक पत्रकार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम पूरे अजब निवासी ज्ञान प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 11 मार्च 2026 की सुबह लगभग 9 बजे शाहपुर बाजार को जा रहा था, कि रास्ते में बाबा कुटी मोड़ के पास विपक्षी सोनू यादव पुत्र सूरजपाल निवासी उपरोक्त मुकदमे में सुलह कराने की बात को लेकर प्रार्थी को मूका थप्पड़ से मारने लगे। प्रार्थी के हल्ला गुहार करने पर उक्त व्यक्ति प्रार्थी को भद्दी-भद्दी गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 351(3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष परसपुर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत