-
☰
उत्तर प्रदेश: एडीजी रमित शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में त्योहारों की सुरक्षा और पुलिस कार्यों की करी समीक्षा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली श्री रमित शर्मा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली/मुरादाबाद परिक्षेत्र, तथा बरेली जोन के समस्त जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, सी.एफ.ओ., प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी, प्रभारी एल.आई.यू., प्रभारी सीसीटीएनएस / डीसी एवं समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई तथा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा मीटिंग में दिये गये निर्देशो को पढ़कर सुनाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली श्री रमित शर्मा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली/मुरादाबाद परिक्षेत्र, तथा बरेली जोन के समस्त जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, सी.एफ.ओ., प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी, प्रभारी एल.आई.यू., प्रभारी सीसीटीएनएस / डीसी एवं समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई तथा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा मीटिंग में दिये गये निर्देशो को पढ़कर सुनाया गया। बैठक में आगामी पर्व ईद, रामनवमी एवं नवरात्रि को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी जनपदों को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर विशेष प्रबंध तथा प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केंद्रों पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सी.सी.टी.एन.एस. के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों की विवेचनाओं का यथासंभव 60/90 दिवस के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, ई-साक्ष्य में SID Creation के संबंध में वर्कशॉप का आयोजन, ई-सम्मन का विधिवत क्रियान्वयन, यक्ष ऐप में अपराधियों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण कर सही डेटा फीड करने, सम्पत्ति जब्तीकरण के सभी मामलों में विधिवत कार्यवाही करने, ऑपरेशन दहन के अंतर्गत अधिकाधिक मात्रा में मादक पदार्थों का विनिष्ट/निस्तारण करने, Zero Fatality District अभियान के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने, प्रशिक्षु आरक्षियों के भौतिक व्यवस्थापन, सीसीटीवी अधिष्ठान/व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, तथा जी.एस.टी. टैक्स इवेज़न प्रकरणों को शीघ्र वर्कआउट करने आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मध्य प्रदेश: कट्टा दिखाकर बकरा लूटने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: ऐतिहासिक जोटई दंगल में हजारों दर्शक जुटे, 71 हजार की फाइनल कुश्ती का फैसला टला
गुजरात: दशा माता व्रत की धूम, शिव मंदिर में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़
मध्य प्रदेश: बीएसएफ सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार यादव को गांव में सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
उत्तर प्रदेश: पत्रकार पर दबंगों का हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज